Logo
Sheikhpura Crime News: बिहार के शेखपुरा में हत्या के बाद सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जला खाना देने पर ससुर ने बहू की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिर खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ससुर के सुसाइड नोट से खुलासा हुआ है। 

Sheikhpura Crime News: जला खाना देरे पर ससुर ने बहू को खौफनाक सजा दी। चाकू मारकर बहू की हत्या कर दी। फिर खुद जहर खाकर ससुर ने आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने ससुर का शव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बरामद किया है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी बहू की हत्या करने की बात कबूली है। सनसनीखेज मामला शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के माउर गांव का है। 

हत्या के 24 घंटे बाद सुसाइड 
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि बरबीघा थाना क्षेत्र के माउर गांव में अशोक सिंह ने बहू सिंधु कुमारी (30) की हत्या का दी है। पुलिस पहुंची और शव घर से बरामद किया। मृतका के भाई ने ससुर पर हत्या का आरोप था। बहू की हत्या के 24 घंटे बाद ससुर ने आत्महत्या की ली।  घटना के समय मृतक अशोक सिंह की दोनों पोती घर में मौजूद थी। 

जानें सुसाइड नोट में ससुर ने क्या लिखा 
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अशोक कुमार अपने होश और हवास में आत्महत्या कर रहा हूं। मेरा बहू सिंधू कुमारी से पिछले 15 दिन से खाना को लेकर विवाद चल रहा था। बहू कभी जली हुई रोटी देती थी तो कभी जली हुई सब्जी। इसी को लेकर मैंने उसे चाकू मार दिया था। सुसर ने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि घटना के बाद मैं उसे बचाने के लिए अस्पताल भी ले गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। अब अपनी गलती को मानते हुए मैं सुसाइड कर रहा हूं।

महिला का पति मुंबई में नौकरी करता है
मृतक महिला की शादी 13 साल पहले 2011 में हुई थी। उसका पति मुंबई में किसी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। दोनों की दो बेटियां है। जिसमे एक की उम्र 7 वर्ष और दूसरी की 5 वर्ष है। जिस समय ये घटना हुई, उस समय महिला का पति ट्रेन से वापस घर लौट रहा था।  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के पति को सूचना दे दी है। 

5379487