Logo
बिहार के अररिया में अनोखे भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। पुल गिरने के बाद परमानंदपुर गांव में सूखी नदी पर पुल और 3 किमी सड़क बनाने के लिए 3 करोड़ मंजूर किए गए। ठेकेदार और अफसरों ने मिलीभगत कर बीच खेत में पुल बना दिया।

Bihar Unique Bridge: बिहार में अनोखे भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सरकार ने अररिया के रानीगंज प्रखंड के परमानंदपुर में सूखी नदी पर पुल और 3 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ रुपए मंजूर किए। ठेकेदार और अफसरों ने मिलीभगत कर ब्रिज का निर्माण तो कराया लेकिन ऐसी जगह, जहां आप सोच भी नहीं सकते। अफसरों ने न नदी, नाला और ना ही नहर पर पुल बनाया, बल्कि खेत पर ब्रिज का निर्माण करा दिया। सड़क का तो अता-पता ही नहीं है। बीच खेत में बने पुल को देखकर गांव वाले माथा पीट रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुल तक जाने के लिए सड़क ही नहीं है। इस पुल का क्या करें।

अब प्रशासन की गले की हड्डी बना पुल
अररिया के पड़रिया घाट पर बना पुल 18 जून को ध्वस्त हो गया था। पुल निर्माण पर सवाल खड़े हो रहे थे। इसी बीच एक अनोखा पुल चर्चा में आया। इस पुल को देखकर प्रशासन के आला अफसर भी हैरान हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के पुल और 3 किमी सड़क के लिए 3 करोड़ रुपए आवंटित हुए थे। भ्रष्टाचारियों ने पुल का निर्माण तो कराया, लेकिन बीच खेत में। लोगों का कहना है कि अधिकारी और ठेकेदार ने मिलीभगत कर पैसे हड़पने की नीयत से पुल खेत में पुल बनाया है। अब पुल प्रशासन के गले की हड्डी बन गया है। 

जानें क्या बोले ग्रामीण 
गांव वालों का कहना है कि दुलरदेई नाम की एक मृत प्राय नदी है। नदी सिर्फ बरसात के माह में लोगों के लिए समस्या बनती है। अन्य सीजन में सूखी रहती है। बरसात के समय पानी रहता है। बारिश के समय ग्रामीणों का संपर्क बना रहे इसी को देखते हुए नदी पर पुल का निर्माण कराना था और सड़क बनानी थी, लेकिन अफसरों ने खेत में पुल बना दिया। सड़क का पता ही नहीं।

जांच के बाद कार्रवाई करेंगे 
अररिया DM का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। कार्यपालक अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही एसडीओ, सीओ समेत संबंधित अभियंता को घटनास्थल और क्षेत्र भ्रमण के लिए कहा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

5379487