Logo
कांकेर जिले में बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक है।

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक है। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर के पास, मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर फिसल गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

डीजल से भरा टैंकर पलटा

वहीं रायगढ़ जिले में डीजल से भरा टैंकर पलट गया। इसके बाद तेल लूटने लोग के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। लोग बाल्टी, बोतल और बाकी बर्तनों में डीजल भर रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

तेल चुराने उमड़ी लोगों की भीड़ 

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में बिजली खंभे से टकराने के बाद डीजल टैंकर पलट गया। हादसे के बाद तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। धरमजयगढ़ से पत्थलगांव जाने वाले मार्ग के तेजपुर के पास यह हादसा हुआ। इसके बाद तेल लूटने वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग बाल्टी, बोतल और बर्तन लेकर तेल लूटने पहुंचे। इसका वीडियो भी जारी हुआ है। 

5379487