Logo
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया था।

रायपुर- राजधानी रायपुर में स्थित वृन्दावन हॉल में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम 14 जनवरी को आयोजित किया गया था। जिसमें आचार्य चाणक्य जी के जीवन और  सिद्धान्तों के बारे में बताय गया था। इसके अलावा विप्र विधायक सम्मान औऱ धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।  

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुभाष तिवारी और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने माता सरस्वती को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया था। आयोजन के मुख्य अतिथि श्री पुरन्दर मिश्रा, रायपुर उत्तर के विधायक श्री अनुज शर्मा उपस्थित थे। 

Virndavan

रचनात्मक कार्यों से अवगत कराया गया...

अतिथियो का मंच पर स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा और महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की सालभर की गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों से अतिथियों और सभा को अवगत कराया था। 

प्रांतीय महासचिव अजय अवस्थी ने क्या कहा...

प्रांतीय महासचिव अजय अवस्थी ने आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस की पृष्ठभूमि, ब्राह्मण समाज की वर्तमान भूमिका पर अपने विचार रखते हुए सम्पूर्ण विषय से अवगत कराया। कार्यक्रम में आमंत्रित श्री महेशचन्द्र शर्मा जी, वरिष्ठ शिक्षाविद, साहित्यकार श्री शशांक शर्मा जी, वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व संचालक हिन्दी ग्रन्थ अकादमी ने अपने विस्तृत व्याख्यान में आचार्य चाणक्य जी के जीवन और नीतियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत बताया था। साथ ही उनकी नीतियों से समाज किस तरह एकता के साथ चल सकता, इसके बारे में भी बताया था। 

भगवान जगन्नाथ की कृपा...

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि, उनकी विजय भगवान जगन्नाथ जी की कृपा से हुई है और जनता का आशीर्वाद रहा है। वहीं विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि, उनकी विजय एक अभिनेता को जनसेवक के रूप में अपेक्षा से अधिक मिला जनता का प्यार और आशीर्वाद है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों की तरफ से विधायक श्री पुरन्दर मिश्राजी,  विधायक श्री अनुज मिश्रा जी, विद्वान वक्ताद्वय श्री महेशचन्द्र शर्मा जी एवं श्री शशांक शर्मा जी को स्मृति चिन्ह, शाल और पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया। 

programme

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद...

प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, संजय अवस्थी, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, युवा सचिव रामवृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, सुरभी शर्मा, प्रांतीय सचिव शैलेश शर्मा धन्नू, सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र पाठक, महिला सचिव वीणा मिश्रा, वसुधा तिवारी, विद्या भट्ट, अभिलाषा दुबे, अनामिका चौबे, सुभांगी दुबे, वीणा ठाकुर, सुमन पाण्डेय, सुलभा पाण्डेय, निकिता तिवारी, अर्चना वोरा, लक्ष्मी राव  पल्लवी होता, अर्चना वोरा आदि सहित पार्षद विश्वदिनी पाण्डेय, पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय भाजपा पदाधिकारी राजेश पाण्डेय एवं सरयूपारीण, कान्यकुब्ज, छत्तीसगढ़ी, अखंड ब्राम्हण, विप्र वाहिनी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

5379487