Logo
बिलासपुर के निखिल पटनायक का सेलेक्शन टीवी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में टॉप 12 में हुआ है।

संदीप करिहार-बिलासपुर। यूं तो छत्तीसगढ़ के बच्चे हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। बात करें डांस की तो बिलासपुर के निखिल पटनायक का सेलेक्शन टीवी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में टॉप 12 में हुआ है। 

सोनी टीवी का इंडियाज बेस्ट डांसर शो टैलेंट को मंच देता है। इस मंच तक पहुंचने के लिए बच्चे बहुत मेहनत करते हैं और यहां पर पहुंचने के बाद उनके सपनों को नई दिशा भी मिलती है। देश भर के बच्चे टीवी शो के इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बेटे निखिल पटनायक का सेलेक्शन शो में टॉप 12 में हुआ है। 

20 जुलाई के एपिसोड में जलवा दिखाएगा निखिल

अब निखिल पटनायक 20 जुलाई के एपिसोड में अपना जलवा दिखाएगा। बता दें कि, निखिल की उम्र सिर्फ 14 साल है। वह डांस में स्मूथनेस के कारण जाना जाता है। 

पढ़ाई के साथ-साथ फौलो किया पैशन 

बता दें कि, 14 साल के निखिल ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने पैशन को भी फौलो किया। उसने बिलासपुर के ही डांस एकेडमी डी से डांस सीखा। एकेडमी के डायरेक्टर रूपेश और किशोर ने बताया कि, यहां तक पहुंचने के लिए निखिल ने खूब मेहनत की है। इसके लिए एकेडमी ने उसका पूरा साथ दिया है। 

शहर के लिए गर्व की बात - निखिल के कोरियोग्राफर आशीष और शिवा

निखिल के कोरियोग्राफर आशीष और शिवा ने कहा कि, बिलासपुर के लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारे शहर का एक बच्चा अपनी मेहनत से मुंबई पहुंचा और वहां जाकर सोनी टीवी के एक बड़े शो में अपनी जगह बनाई। उसने हमारी एकेडमी, अपने माता-पिता और शहर का नाम रोशन किया है। 

5379487