Logo
छततीसगढ़ भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों की नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। आज किसान मोर्चा के पदाघिकारियों के नाम जारी किए गए हैं।

रायपुर। बीजेपी में नई नियुक्तियां हुई हैं। तोखन साहू बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। कोमल राजपूत किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। राकेश चंद्राकर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं राजेंद्र नायक प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। 

bjp

bjp

बीजेपी प्रदेश महामंत्रियों के बीच कार्यों का किया गया बंटवारा

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्रियों के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया है। जो इस प्रकार है- 

संजय श्रीवास्तव - बीजेपी प्रवेश, गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान, केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे, क्लस्टर और लोकसभा प्रवास।

जगदीश रामू रोहरा - दीवार लेखन, होर्डिंग्स, गांव चलो अभियान, श्री राम मंदिर दर्शन, पीएम दौरा।

भरत लाल वर्मा- पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, केंद्रीय रक्षा मंत्री कार्यक्रम।

रामजी भारती- लाभार्थी संपर्क योजना,राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरा,राष्ट्रीय नेताओं का प्रवास कार्यक्रम।

5379487