Logo
24 जुलाई को कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने जा रही है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर विधायक राजेश मूणत ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस को अपने कार्यकाल के इतिहास के पन्नों को उठाकर देखना चाहिए।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए 24 जुलाई को कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने जा रही है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर विधायक राजेश मूणत ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस को अपने कार्यकाल के इतिहास के पन्नों को उठाकर देखना चाहिए। ऐसे कौन से काम नहीं है जो उनके कार्यकाल में नहीं हुए हैं। 

विधायक श्री मूणत ने आगे कहा कि, इसी रायपुर शहर में खुलेआम कट्टे चले हैं और चाकूपूर कांग्रेस की देन है। चोर, उचक्के, गुंडे- मवाली, शहर में खुलेआम जमीनों पर कब्जा कर रहे थे, खुलेआम दारू बिक रहा था, सट्टा, अफीम, चरस के पैडलर तो उनके कार्यकाल के निकले हुए हैं। किस मुंह से कांग्रेस कानून व्यवस्था की बात कर रही है? कानून के मुंह के अंदर कितना भी हाथ डालने वाला व्यक्ति क्यों ना हो। जिस तरह से छत्तीसगढ़ के राजनीति के अंदर द्वेष वातावरण भरने का काम कांग्रेस करती है। इस प्रदेश की जनता जान चुकी है। बलौदाबाजार की घटना का फिर से प्रवृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन भी सचेत हो चुका है। जो भी गलत काम करेगा, उसका स्थान अंदर तय है। 

कांग्रेस कुछ नहीं, एक गिरोह है

क्या कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा घेराव कर शक्ति प्रदर्शन करेगी का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, कुछ नहीं विधानसभा चुनाव में जनता ने निपटाया है। लोकसभा चुनाव में भी जनता ने निपटा दिया। नगर निगम में जनता निपटाएगी। कांग्रेस कुछ नहीं है, यह एक गिरोह है। इसलिए गिरोह वाले लोग, हमेशा ऐसे हथकंडे अपनाते हैं। 

5379487