Logo
बिलासपुर जिले के मस्तूरी के मल्हार में डीजे की तेज आवाज से मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में 4 बच्चे सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

संदीप करिहार- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी के मल्हार में डीजे की तेज आवाज से मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में 4 बच्चे सहित 5 लोग घायल हो गए। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी के मल्हार में डीजे की तेज आवाज से मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में 4 बच्चे सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, मकान काफी पुराना और कमजोर था। डीजे की आवाज से होने वाले कंपन से मकान गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। 

डोर कंपनी में लगी भीषण आग 
 वहीं रविवार रात रायपुर के उरला इलाके के भीमसरिया डोर कंपनी में भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग क्यों लगी इसका कारण सामने नहीं आ पाया है। 

हफ्तेभर पहले बिजली सब स्टेशन में लगी थी आग

उल्लेखनीय है कि, हफ्तेभर पहले रायगढ़ शहर के कोतरा रोड के पास स्थित सब स्टेशन में भीषण आग लग गई थी। इस मामले में एक्शन लेते हुए स्टोर प्रभारी ईई गुंजन शर्मा का तबादला रायपुर कर दिया गया हैं। वहीं स्टोर कीपर विवेक विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया है। 17 मार्च को ट्रांसफार्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में करीब 30 लाख के नुकसान का आंकलन किया गया है। 

आग के कारणों की जांच के लिए टीम गठित 

इस मामले की जांच के लिए रायपुर और बिलासपुर के अधिकारियो की विभाग ने जांच टीम बनाई थी। जांच प्रभावित न हो इसलिए प्रभारी का ट्रांसफर किया गया। इस मामले में अभी भी 4-5 बिंदुओं पर जांच चल रही है। 

5379487