कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत मतदान सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिले के 8 नगरीय निकायों में ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। मतदानकर्मी सामग्री प्राप्त करने के बाद अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं।
बलौदाबाजार जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत मतदान सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिले के 8 नगरीय निकायों में ईवीएम से मतदान कराया जाएगा. @BalodaBazarDist @DeepakSoni_1 #Chhattisgarh @CEOChhattisgarh pic.twitter.com/eAWqDSvDmh
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 10, 2025
इस बार चुनाव की खास बात यह है कि, नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए मतदान कराने की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपी गई है। इस पहल से महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। शत प्रतिशत बूथों में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के 181 मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों सहित कुल 900 महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों की तैनाती इस प्रकार है-
1. नगर पालिका परिषद भाटापारा: 31 वार्डों में 61 मतदान केंद्र, 300 महिला कर्मचारी।
2. नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार: 21 वार्डों में 30 मतदान केंद्र, 128 महिला कर्मचारी।
3. नगर पालिका परिषद सिमगा, नगर पंचायत पलारी, लवन, कसडोल, रोहांसी एवं टुंडरा: प्रत्येक में 15 मतदान केंद्र, 76-76 महिला कर्मचारी।