Logo
छत्तीसगढ़ में मंगलवार 11 फरवरी को नगरीय निकायों के लिए मतदान संपन्न हुआ। बलौदाबाजार जिले में 71% मतदान दर्ज किया गया है। 

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। मंगलवार 11 फरवरी को बलौदाबाजार जिले में शांतिपूर्ण और सफल मतदान संपन्न हुआ। जिसमें 71% मतदान दर्ज किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने मतदान कर्मियों, विशेष रूप से महिला कर्मचारियों, को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। इस बार जिले में मतदान संपन्न कराने की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को दी गई थी, जिन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया। 

कलेक्टर ने कहा कि, महिला मतदान दलों के गठन से चुनाव प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रही। महिलाओं ने अनुशासन और दक्षता के साथ मतदान प्रक्रिया को संपन्न किया, जिससे मतदान निर्विघ्न और शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने जिलेवासियों को भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

महिलाओं को मिला बड़ा अवसर

चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को बल मिला है और उनकी कार्यक्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला। बलौदाबाजार में शांतिपूर्ण मतदान और महिलाओं की प्रभावी भूमिका से लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया है।

jindal steel jindal logo
5379487