Logo
सिरपुर में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव, जिसमें लेजर शो और इंडियन आइडल फेम की प्रस्तुति होगी। पहली बार महानदी आरती का भी आयोजन होगा।

सिरपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक और पुरातत्विक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक चलने वाला है। सिरपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। लोंगों में सिरपुर महोत्सव को लेकर काफी उत्साह हैं। वहीं लेजर शो और इंडियन आइडल फेम की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। महोत्सव के दौरान पहली बार महानदी आरती आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। सिरपुर महोत्सव में स्थानीय और छत्तीसगढ़ी स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरेगी। इसके लिए प्रदेश के ख्याति प्राप्त लोक कला मंचों से सम्पर्क किया जा रहा है। 

राज्य के ख्यातिनाम कलाकारों में सुप्रसिद्ध गायिका आरू साहू, प्रख्यात गायक सुनील सोनी सहित अन्य कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है।  इसके अलावा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के पुरातात्विक इतिहास को लेजर शो के माध्यम से दिखाने की तैयारी चल रही है। महोत्सव के दौरान पहली बार महानदी आरती आयोजन किया जाएगा, इसके लिए भी तैयारी निर्देश दिए गए हैं। विभिन स्थलों में स्वागत गेट भी बनाया जाएगा। मंदिरों में आकर्षक लाइटिंग की जायेगी। सिरपुर महोत्सव के आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय, पेयजल आदि की चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही। श्रद्धालुओं के लिए स्नान कुंड भी बनाए जा रहे है। 

लेट्स कोलैब क्रिएटर मीटअप आयोजन 24 फरवरी से 

वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘लेट्स कोलैब क्रिएटर मीटअप 24 फरवरी को होने वाला है। जनसंपर्क विभाग क्रिएटर मीटअप का आयोजन करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ संवाद भवन के ऑडिटोरियम में यह आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सोशल मीडिया से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन के वक्त सोशल मीडिया क्रिएटर का सम्मान भी किया जाने वाला है।

5379487