Logo
होली पर यूं तो हुड़दंग की कई घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन बेमेतरा जिले के देवरबीजा पुलिस चौकी क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

सूरज सिन्हा- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में होली पर हुड़दंग की एक बड़ी हैरान कर देने वाली घटलना सामने आई है। यहां मोटर पम्प के पास नहा रही महिलाओं के साथ 9 हुड़दंगियों ने छेड़छाड़ और मारपीट की।  

मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम रौद्रा में होली खेलने के बाद महिलाएं नहाने गईं थीं। तभी अचानक कहीं से 9 हुड़दंगी वहां पहुंच गए। उउन्होंने नहा रही महिलनाओं से न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि, विरोध करने पर परिजनों के साथ अश्लील गाली लगौच और मारपीट भी की। इस दौरान मारपीट में 2 लोंगो के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। 

देर रात 4 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार

बताया जा रहा है कि, इस मामले की पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नही हुईं तब सैंकड़ो ग्रामीणों ने देर रात पुलिस चौकी देवरबीजा का घेराव कर दिया। तब पुलिस होश में आई और देर रात 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य 5 आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

jindal steel jindal logo
5379487