Logo
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए पहल की है। उनके लिए क्या कुछ कहा...पढ़िए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि, स्व सहायता समूह की महिलाओं को वापस मिलेगा रेडी टू ईट का काम। 

उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस सरकार ने रेडी टू ईट के काम को सेंट्रलाइज्ड करते हुए एक निजी कंपनी को यह काम सौंपा था। अब इसमें बदलाव की तैयारी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि, इस पर पहल जारी है। उनहोंने कहा कि, मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर चर्चा हुई है। रेडी टू ईट का काम स्व सहायता समूह की महिलाओं को ही देने का वादा भाजपा के घोषणा पत्र में भी शामिल था। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि, हम लगातार मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। ये वादा भी जल्द पूरा होगा। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, प्रदेश की महिलाएं सशक्त बने यही मेरी प्राथमिकता है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 1785 स्व सहायता समूह से छीना था रेडी टू ईट का काम।

मोदी की गारंटी पूरी करने की दिशा में बढ़ रही सरकार

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, सरकार मोदी की गारंटी पूरा करने का सिलसिला जारी रखने वाली है। श्री साव ने बताया कि, भगवान रामलला दर्शन योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सरकार राम दर्शन योजना शुरू करेगी। यह योजना पर्यटन मंडल द्वारा संचालित की जाएगी। योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए बजट पर्यटन मंडल उपलब्ध कराएगा। श्री साव ने बताया कि, 18 से 75 वर्ष आयु वर्ग के लोग दर्शन योजना का लाभ उठा सकेंगे। प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। इसके लिए IRCTC और सरकार के बीच MOU किया जाएगा। दर्शनार्थियों को रेलवे स्टेशन तक लाने की जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों की होगी। रामलला के साथ ही काशी विश्वनाथ दर्शन का लाभ भी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि, 25 जनवरी से यात्रा की शुरुआत होगी।
 

5379487