Logo
राजधानी रायपुर में आज सीएम विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। सीएम श्री साय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें 

सीएम साय ने किया ध्वजारोहण 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को आज आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य की राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख सचिव, DGP समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है। ध्वजारोहण के बाद सीएम साय परेड की सलामी लेंगे। सलामी लेने के बाद राज्य की जनता के नाम संदेश वाचन करेंगे। पुलिस जवानों की अलग-अलग टुकड़ियां परेड करेगी। सशस्त्र बल, CRPF, ITBP समेत 16 टुकड़ियां परेड करेंगी। ओडिशा के घुड़सवार करतब दिखाएंगे, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुति होगी। 

सीएम साय ने प्रदेशवासियों दी शुभकामनाएं 

सीएम विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी क्रांतिकारियों और वीर योद्धाओं को नमन है। उनकी बदौलत ही आज हम सभी आजाद वातावरण में सांस ले पा रहे हैं।

टॉउन हाल में प्रदर्शनी का आयोजन 

राजधानी रायपुर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। टॉउन हाल में 15 से 21 अगस्त तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियां प्रदर्शनी में दिखाया जायेगा। आज सुबह 11 बजे सीएम विष्णुदेव साय प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे। सरकार की योजनाओं का भी स्टॉल लगाया गया है. जन संपर्क विभाग द्वारा यह आयोजन किया गया है। 
 

राजधानी में एक नहीं दो हैं जयस्तंभ 

Jaistambh
जयस्तंभ 

रायपुर शहर के मुख्य जयस्तंभ चौक पर छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह को अंग्रेजों ने 10 दिसंबर 1857 को फांसी दी थी। दूसरा चौक अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं. श्यामाचरण शुक्ल के खम्हारडीह निवास के पास है। पहले इस चौक की पूछ-परख नहीं थी। लेकिन इसका स्वर्णिम इतिहास जानने के बाद इसका भी सौंदर्यीकरण कर दिया गया है। इस चौक को स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने खर्चे से बनाया था। 15 अगस्त 1947 को शहर के स्वतंत्रता सेनानियों ने यहां भी तिरंगा फहराया था।

5379487