सूरज सिन्हा- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के धमतरी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता साहू की बेटी योगिता साहू कांग्रेस में शामिल हुई। कांग्रेस प्रवेश के साथ ही बड़ी जिम्मेदारी मिली। जिला पंचायत सदस्य 12 (भाठासोरी ) के लिए कांग्रेस ने योगिता साहू को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। योगिता भाजपा पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के भाई अंजनी (प्रीतम ) चंदेल को टक्कर देगी। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कांग्रेस प्रवेश कराया।

पूर्व विधायक छाबड़ा ने कराया कांग्रेस में प्रवेश

जल्द जारी होगा भाजपा का जनघोषणा पत्र 

वहीं नगरीय निकाय चुनाव की जनघोषणा पत्र भाजपा जल्द ही जारी करेगी। इसी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के व्यापारियों से मिले। इस दौरान भाजपा के जनघोषणा पत्र और प्रदेश के विकास के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। क्योंकि प्रदेश के शहरों में व्यापारिक वर्ग ज्यादा निवास करता है और उनकी विकास में बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में व्यापारियों से जनघोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले अन्य विकासोन्मुख सुझाव भी मांगे है। 

इसे भी पढ़ें...बीजेपी के घर में कांग्रेस ने लगाई सेंध : भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन लिया वापस

राज्य में व्यापारियों के हितों में कई निर्णय लिए गए हैं - नेताम 
 
इस दौरान कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि, भाजपा की डबल इंजन की सरकार में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीतियों के चलते व्यापार और व्यापारियों के हित पर कई निर्णण लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल है। इसका जीता जागता प्रमाण यह है कि अभी हाल में मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव से कई औद्योगिक घरानों ने प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे व्यापार के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

सुझावों पर गंभीरता से होगा विचार- अमर अग्रवाल

घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल  ने कहा कि, स्थानीय स्तर पर जो व्यापारी हैं, उनके हितों के प्रति विष्णुदेव के सुशासन में सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल ही में आई आद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा, ऐसी नीतियां भी निकायों में शामिल की जाएंगी। जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के हर छोटे-बड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आपके सभी सुझावों पर हमेशा गंभीरता से विचार होता आया है इस बार भी यही होगा।