Logo
निकाय पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि, छत्तीसगढ़ पंच से पार्लियामेंट तक भगवा लहरायगा। इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से पस्त है। निकाय और पंचायतों में कांग्रेस ने अराजकता फैलाई। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन राजधानी रायपुर  पहुंचे। जहां निकाय पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। श्री नबीन ने कहा कि, छत्तीसगढ़ पंच से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएगा। इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से पस्त है। निकाय और पंचायतों में कांग्रेस ने अराजकता फैलाई। 

बीजेपी प्रदेश प्रभारी श्री नबीन ने आगे कहा कि, कांग्रेस के पास प्रत्याशी उतारने के लिए लोग नहीं है। कांग्रेस के आरोप पत्र पर श्री नबीन ने कहा कि, कांग्रेस पहले अपने पांच सालों के कार्यकाल पर टिप्पणी कर लें। हमारी उपलब्धियां इतनी बड़ी है कि, उनके आरोप कहीं नजर नहीं आएंगे। आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके। 

इसे भी पढ़ें... तिल्दा में बवाल : विधायक के दबाव में हुई FIR, बीजेपी नेता की अगुवाई में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

कांग्रेस ने पांच सालों में किया सिर्फ भ्रष्टाचार 

कांग्रेस के आरोप पत्र पर पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, कांग्रेस ने पांच साल में जितने घोटाले किये। यह इतिहास लिखने लायक है, इनके कई राजनेता जेल के अंदर जा चुके हैं और कई फरारी काट रहे हैं। पिछले 5 साल में स्मार्ट सिटी के नाम पर कांग्रेस भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस 5 साल में कोई एक काम बता दें। आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबा में झांके। कांग्रेस के आरोप उन पर उल्टे पड़ रहे है। महादेव एप, कोयला घोटाला, PSC जैसे कई घोटाले कांग्रेस ने किये। कांग्रेसियों पर लगे आरोप तथ्यों के साथ हैं। 

5379487