सूरज सोनी- खरोरा। छत्तीसगढ़ के नगर पंचायत खरोरा में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से सुमित सेन के नाम पर मुहर लगी। सेन सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए हैं, उनके विरोध में कोई भी फॉर्म नहीं भरा गया था। वहीं जीत के बाद से ही भाजपाई में ख़ुशी की लहर है। सभी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया। 

दरअसल, खरोरा नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी के 8 पार्षद, 5 निर्दलीय और दो कांग्रेस पार्षद जीत कर आए हैं। भाजपा के पूर्व विधायक संजय ढीढ़ी को उपाध्यक्ष के चयन के लिए प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। वहीं विधायक अनुज शर्मा की उपस्थिति में उपाध्यक्ष पद के लिए  सुमित सेन के नाम पर मुहर लगी।जिसके बाद नव निर्वाचित उपाध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद किया।  

सभागार में मौजूद नगर पंचायत के सभी पार्षद

कांग्रेस और निर्दलियों ने नहीं भरा फॉर्म 

निर्दलीय प्रत्याशियों और कांग्रेस की तरह से फॉर्म नहीं भरने की वजह से भाजपा को इसका लाभ मिला। खरोरा नगर पंचायत में पहली बार ऐसा हुआ है कि,  निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है। जिसके बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। सभी जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए नजर आए। 

ये रहे मौजूद 

इस दौरान धरसीवा विधायक अनुज शर्मा समेत मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष श्रीमति सोना वर्मा, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी, देवराज चंद्रवंशी, सुनील नायक, के साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।