Logo
रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव दूसरी बार टल गया है। जिसके बाद भाजपा- कांग्रेस के नेता आमने सामने हो गए हैं दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तंज कस रहे हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया है। जिसके बाद सियासत का दौर जारी है। रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तारीख बढ़ने के मामले में रायपुर के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा- स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से तारीख आगे बढ़ी है। अधिकांश जि.पं. में BJP के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस का आरोप पूरी तरह गलत है। 

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, खरीद फरोख्त का आरोप गलत है। जो लोग अपने आप को बेचने को तैयार बैठे हैं वे लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। बता दे कि, दूसरी बार चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज होना था। वहीं जारी नई तारीख के अनुसार अब 20 मार्च को चुनाव होगा।

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस - बैज 

जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव टालने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का भी बयान सामने आया है। बैज ने कहा- सरकार को किस बात का डर है, लगातार चुनाव डेट क्यों आगे बढ़ाई जा रही है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद राजनीति में सत्ता का डर पहली बार देखने को मिल रहा है। इसका कारण क्या है? कांग्रेस के कार्यकर्त्ता धरने पर भी बैठे है। 20 मार्च के बाद तिथि और आगे बढ़ने पर कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।  

आर- पार की लड़ाई लड़ंगे- बैज 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- इसके बाद एक भी दिन आगे बढ़ा तो धरना देंगे। आर- पार की लड़ाई लड़ंगे। दिल्ली दौरे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर कहा-दिल्ली दौरे के बाद मुलाकात हुई, ये दबाव और विपक्ष को बदनाम करने की राजनीती है। ED कुछ नहीं मिला हैफिर भी परेशान करने के लिए यह सब किया गया। 

संगठन में बदलाव की जरूरत है- बैज 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई है। संगठन में बदलाव की जरूरत है।  जहां कमजोर कड़ी है उसे बदला जाएगा। बस्तर पंडुम 2025 के शुभारंभ को लेकर तंज कसा है। कहा-  अब ये पंडुम सरकार का पंडुम होगा।  इनको नहीं पता हमारा 12 महीने पंडुम चलता है। होली , दिवाली , हरेली, और भी अन्य त्यौहार होते है।  अगर ये सरकार का पंडुम है तो इसकी जानकारी नहीं है। 

jindal steel jindal logo
5379487