Logo
धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय 31 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे। 

रायपुर- धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय कल शाम यानी 31 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे। बता दें, सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी को लेकर कहा कि, प्रदेश में हो रही धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाएगी। 1 नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी का कल 31 जनवरी को अंतिम दिन है। उसके बाद 15 फरवरी तक किसान लिंकिंग में धान बेच सकते हैं, लेकिन सीएम के इस संकेत के बाद संभव है कि फरवरी तक खरीदी केन्द्रों में किसानों से सीधा धान खरीदा जाएगा। 

कितना धान खरीदा जा चुका है...

अब तक राज्य में 134 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। यह ग्राफ हर दिन चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। यह रिकॉर्ड टूट चुका है, बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अभी दो दिन और बाकी है। 

किसानों ने समय सीमा बढ़ाने की मांग रखी थी...

धान खरीदी का निर्धारित समय 31 जनवरी तक है। इसके बाद धाना खरीदी की समय सीम खत्म हो जाएगी। इसी कड़ी में पलारी क्षेत्र के किसानों ने खरीदी की समय सीमा ओर बढ़ाने की मांग की है। इसको लेकर प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने कृषि उपज मंडी का निरक्षण किया और किसानों से मुलाकात की...

किसानों की समस्या को जाना...

महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने किसानों की समस्याओं को जाना और उन्होंने कहा कि हम आज मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे और निवेदन करेंगे की धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी जाए...

मौसम में खराबी से परेशान कई किसान...

प्रदेश के बहुत से किसान मौसम में खराबी आ जाने की वजह से धान नहीं बचे पाए हैं। ऐसे में धान खरीदी की समय सीमा बढ़ानी चाहिए। सरकार ने कहा कि, लक्ष्य प्राप्त हो गया है। यह लक्ष्य तो भूपेश बघेल की सरकार ने निर्धारित किया था। जो 130 से 140 लाख टन का था, उस वक्त 20 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी के हिसाब से लक्ष्य बनाया गया था और अब 21 क्विंटल लिया जाएगा। यानी यह लक्ष्य बढ़कर 150 लाख टन हो जायेगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कम से कम 15 दिन और धान खरीदी बढ़ानी चाहिए।
 

5379487