Logo
CGPSC घोटाले की जांच को लेकर CBI की टीम ने बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, दुर्ग में पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी अमृत खालको और धमतरी में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के घर CBI की टीम ने दबिश दी है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार के दौरान CGPSC घोटाले की जांच को लेकर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को CBI की टीम ने बिलासपुर, दुर्ग और धमतरी में छापेमारी की है। जहां बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, दुर्ग में पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी अमृत खालको और धमतरी में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के घर CBI की टीम ने दबिश दी है। वहीं पूरे प्रदेश में टॉप 15 में आने वाले कैंडिडेट्स के यहां भी सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। जहां रायपुर में 6, दुर्ग में 3, धमतरी महासमुंद में 2-2,सरगुजा और बिलासपुर में 1- 1 कैंडिडेट्स के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। सूत्रों की मानें तो छापे की कार्रवाई का ब्यौरा शाम तक सीबीआई जारी कर सकती है। 

राज्य सरकार ने CBI को सौंपी हैं जांच 

उल्लेखनीय है कि, पिछली सरकार में CGPSC में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गई है। राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच CBI को सौंपी है। जिसके बाद बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI ने दबिश दी है। CBI की 5-10 सदस्यीय टीम यदुनंदन नगर स्थित राजेंद्र शुक्ला के पुराने आवास पर पहुंची है। 

Taman Sonawani's house in Dhamtari
धमतरी में टामन सोनवानी का घर Taman Sonawani's house in Dhamtari

राजेंद्र शुक्ला के यहां भी छापेमारी 

कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का नाम भी इस घोटाले में सामने आया है। इसमें स्वर्णिम शुक्ला का भी चयन डिप्टी कलेक्टर के पद हुआ था। इसके बाद उन्हें आदिम जाति कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर का पद मिला है। मामले की जांच के दौरान CBI ने स्वर्णिम के नाम को लेकर भी सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि CGPSC फर्जीवाड़ा से संबंधित FIR की जांच की जा रही है। इसी को लेकर CBI की टीम हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित नए मकान में भी टीम पहुंची है। जहां राजेंद्र शुक्ला के घर में CGPSC घोटाले के मामले में सवाल-जवाब कर रही है।

पूर्व गवर्नर सेक्रेटरी अमृत खालको के घर छापेमारी 

दुर्ग जिले में भी PSC घोटाला मामले में CBI की टीम ने पूर्व गवर्नर सेक्रेटरी अमृत खालको के घर छापेमारी की है। तलपुरी ए ब्लॉक सहित कृष्ण टॉकीज रोड में स्थित एक अपार्टमेंट में भी अमृत खालको का मकान है। अमृत खाल की बेटी नेहा और बेटे निखिल दोनों का एक साथ CGPSC में चयन हुआ था। नेहा ने 13वीं और निखिल ने 17वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल परिवार भिलाई थाना क्षेत्र में तालपुरी के ए ब्लॉक में परिवार रहता है। टीम अमृत खालको और परिवार से पूछताछ कर रही है।

टामन सोनवानी के घर पर भी पड़ा छापा

सीबीआई की टीम ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के घर भी सुबह 6 बजे छापेमारी की है। इस दौरान 3 गाड़ियों में करीब 13 सदस्यीय टीम पहुंची है। टामन सोनवानी के बेटे, बहु और भतीजी का CGPSC में चयन हुआ था। बताया जा रहा है कि, टीम पूछताछ कर वापस निकल गई है। दावा किया जा रहा है कि, जल्द ही पूर्व चेयरमैन सोनवानी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में दर्ज है टामन सोनवानी के खिलाफ है दर्ज FIR

CGPSC भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में टामन सोनवानी के ऊपर बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में FIR दर्ज की गई है। जिसमें तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, सचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत अधिकारियों और नेताओं के नाम शामिल है। पुलिस भर्ती 2019 के बाद जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हुईं हैं, उन सभी की जांच करेगी। दावा किया जा रहा है कि, जल्द ही पूर्व चेयरमैन सोनवानी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले इस मामले में ईओडब्ल्यू केस दर्ज कर चुकी है। साथ ही सरकार ने सीबीआई की जांच की अनुशंसा की है।

5379487