Logo
सीएम विष्णुदेव साय अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। विधानसभा सत्र की कार्यवाही में जाएंगे, अयोध्या रवाना होने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। इसके साथ ही वे सुबह 10:30 बजे विधानसभा पहुंच जाएंगे। वे विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 12.55 बजे रायपुर के रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे और 1 बजे अयोध्या रवाना होने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद दोपहर 1.40 पर फिर से विधानसभा पहुंचेंगे। 

बता दें, विधानसभा के बजट का आज आठवां दिन है। प्रश्नकाल में PWD, राजस्व और वन विभाग के सवाल पूछे जाएंगे। CM विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे।

दरअसल, विधायक धर्मजीत सिंह शराब दुकानों में अनियमितता का मुद्दा उठाएंगे। वहीं विधायक जनक ध्रुव किसानों को फसल बीमा राशि नहीं देने के मुद्दे को उठाएंगे। आज से विभागवार अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और विजय शर्मा के विभागों पर भी चर्चा की जाएगी।

उर्जा, खाद्य, महिला और बाल विकास को लेकर उठाया गया मुद्दा

विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन उर्जा, खाद्य, महिला एवं बाल विकास को लेकर सवाल उठाया गया। वहीं प्रश्नकाल में धान के अवैध भंडारण और बिजली खपत का मुद्दा सदन में गूंजा।  सीएम विष्णुदेव साय ने विभिन्न पत्रों को पटल पर रखा। इसके अलावा बढ़ते अपराधों का मामला सदन में उठा। इस मुद्दे को पूर्व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने उठाया। 

5379487