Logo
सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि, जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी। 

रायपुर- बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद और 4 के घायल होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि, ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 

माओवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रहेगी 

सीएम साय ने बताया कि, माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार अभियान चला रही है। इसलिए नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी। 

नक्सलियों ने IED से निशाना बनाया

बीजापुर जिले में नक्सल हमले में 2 जवान शहीद हो गए। वहीं 4 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सल आपरेशन से लौट रहे जवानों को नक्सलियों ने IED से निशाना बनाया। घटना बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, CRPF, कोबरा, CAF, DRG, और STF के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान बुधवार की देर रात नक्सलियों ने ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को टारगेट कर पाइप बम में ब्लास्ट किया। इस हमले में STF के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह शहीद हो गए। वहीं पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हो गए। घायल जवानों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है।  

मंडिमरका के जंगलों में किया हमला

मिली जानकारी के मुतबिक, CRPF, कोबरा, CAF, DRG, और STF के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। बीती रात तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। घटना की विस्तृत जानकारी की अभी प्रतीक्षा है। विभाग के अफसरों ने भी अभी मीडिया को इस संबंध में कोई ब्रीफ नहीं किया है। 

5379487