Logo
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले को सात विशेषज्ञ चिकित्सक की पोस्टिंग का आदेश जारी हो गया है। इन चिकित्सकों के मिल जाने से जिलेवासियों को उपचार के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी।

जितेंद्र सोनी-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले को सात विशेषज्ञ चिकित्सक की पोस्टिंग का आदेश जारी हो गया है। इन चिकित्सकों के मिल जाने से जिलेवासियों को उपचार के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी किए गए आदेश में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश पटेल, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ ब्राडिना छाया नायक, एमडी मेडिसिन डॉ पियुष देवांगन, शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ शरद गरेवाल, निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ मनीष कुमार ध्रुव, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश खत्री, रेशपेरेटरी मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ कमल नारायण गुप्ता की पोस्टिंग जिला चिकित्सालय में दी गई है। 

बता दें कि, लंबे समय से जिला अस्पताल जशपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के खाली पदों पर चिकित्सकों की पदस्थापना की मांग की जाती रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पदभार संभालने के तुरंत बाद जिले की स्वास्थ्य  सेवा में सुधार लाने के लिए गंभीरता से प्रयास शुरू कर दिया था। इसी का नतीजा है कि, विधानसभा चुनाव के 8 महीने के अंदर ही जिले में 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना हो संभव हो सकी। 

220 बिस्तर की क्षमता वाली सर्वसुविधा युक्त आधुनिक अस्पताल हो रहा तैयार 

इससे पहले जशपुर जिले के कुनकुरी में सीएम विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार ने 220 बिस्तर की क्षमता वाली सर्वसुविधा युक्त आधुनिक अस्पताल की स्वीकृति दे चुकी है। इसके लिए बजट स्वीकृत कर राशि भी जारी हो चुकी है। इसके साथ ही सरकार के पहले बजट में सरकार ने जिले के 7 उपस्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के रूप में विकसीत करने की घोषणा की है। साथ ही आवश्यक मानव संसाधन के लिए पद और वित्तिय संसाधन को स्वीकृत किया था। जिले में एंबुलेंस सुविधा सुधारने के लिए बीते 8 माह में सरकार ने 10 एंबुलेंस उपलब्ध कराएं हैं। सरकार के इस पहल से जिले में एंबुलेंस की संख्या 26 हो गई है। यह सभी एंबुलेंस शहर से लेकर गांव तक मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। 

स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए 1 करोड़ 32 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा में सुधार और बुनियादी ढांचे की सुदृढ़ीकरण के लिए 1 करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इस स्वीकृत राशि से कुनकुरी में 48 लाख 32 हजार की लागत से कुनकुरी में डायलिसिस केंद्र की स्थापना और अल्ड्रा साउंड सिस्ट की स्थापना, 20 लाख की लागत से जिला अस्पताल में हड्डीयों के ऑपरेशन में काम आने वाली आर्म मशीन, फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक एक्स्रे मशीन, मनोरा और लोदाम में ब्लड स्टोरेज के लिए डीप रेफ्रिजरेटर, पत्थलगांव और बगीचे में कपड़ों की सफाई के लिए वाशिंग मशीन लगाया जाएगा। 

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएम ने दिए सख्त निर्देश 

सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा में सुधार को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने शपथ लेने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में एंबुलेंस सेवा में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए थे। उन्होनें अधिकारियों को एंबुलेंस के लिए कॉल मिलने के आधे घंटे के अंदर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके साथ ही जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए सस्ती जेनरीक दवा उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है, जिससे मरीजों को महंगी ब्रांडेड दवा का विकल्प मिल सके।

5379487