Logo
शक्कर घोटाला के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी कर की। शहर के सिग्नल चौक पर प्रशासन और कारखाना प्रबंधन का पुतला दहन किया।‌

संजय यादव - कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शक्कर घोटाला के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर  प्रदर्शन किया। पंडरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में रिकवरी की राशि के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शहर के सिग्नल चौक पर प्रशासन और कारखाना प्रबंधन का पुतला दहन किया।‌ इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर छीना-झपटी हुई हैं । 

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ने पंडरिया विधायक और कारखाना के एमडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि,  दोनों की मिलीभगत से कारखाना में जमकर भ्रष्टाचार किया है। 72 करोड़ किसानों का भुगतान होना बाकी है, जिसका भुगतान किया जाएं। जिन श्रमिकों को निकाला गया है उन्हें पुनः नियमित करने की मांग की।

कवर्धा और पंडरिया के बीच गुटबाजी

वहीं युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी ने कहा कि,  जिले में कवर्धा विधायक और पंडरिया विधायक के बीच गुटबाजी चल रही है, जिसके चलते आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कोमल साहू के मामले में कहा कि, इतनी बड़ी घटना के बावजूद एसाईटी गठन के बाद भी आज तक उसका कुछ पता नहीं चला है। 

पंडरिया विधायक ने इसे विधानसभा में भी उठाया था

उन्होंने ने कहा कि, राम्हेपुर में शुगर फैक्ट्री में किसानों की राशि जारी की जा रही है, लेकिन पंडरिया में किसानों के लिए रुपए जारी नहीं कर रहे हैं। मतलब साफ है कि, दोनों विधायक एक दुसरे से कुश्ती लड़ रहे हैं और जनता से इन्हें कोई सरोकार नहीं है।  

5379487