Logo
डोंगरगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने विधायक हर्षिता बघेल और नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम के नेतृत्व में अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया।

राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने विधायक हर्षिता बघेल और नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम के नेतृत्व में अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया। 13 सूत्रीय मांगों में गरीब असहाय महिलाओं को जो 15 वर्षो से काम कर रही निराश्रित महिला कमांडो को काम से बैठा देना। गरीबों का दुकान बिना नोटिस के तोड़ना जैसा काम नगर पालिका अधिकारी ने किया है। जबसे अधिकारी पदस्थ हुए हैं तबसे ही विवादों से घिरे हुए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर लगभग 2 बजे डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद का घेराव कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर किया। जहां लगातार सीएमओ, डोंगरगढ़ प्रशासन के साथ- साथ ही शासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। जब घंटो मान मनवल के बाद भी बात नहीं बनी। तब कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में ढोलक मजीरा के साथ भजन करना शुरू कर दिया। दोपहर लगभग 2 बजे  से शुरू हुआ यह प्रदर्शन देर शाम तक चलता रहा। इसके बाद प्रशासन ने प्रदर्शनकारियो को गिरफ्तार कर अस्थाई रूप से बनाए गए। पुराना रेस्ट हाउस में जेल दाखिल किया। वही पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने से रह रहे हैं। 
विधायक बोलीं- बीजेपी के दबाव में अधिकारी कर रहे हैं काम 

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि, आज हम 13 सूत्रीय मांगो को लेकर नगर पालिका परिषद में धरना प्रदर्शन किया है। जिसमें विशेष 2 मांगों को पूरा करने को कहा है। लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी उन 2 मांगो को भी पूरा करना उचित नहीं समझा। जबकि मैं पहले भी अपने निवास में नगर पालिका अधिकारी को बुला कर इन विषयों में बात कर चुकी थी। नगर पालिका अधिकारी बीजेपी के दबाव में काम कर रहे हैं। यही कारण है की हमसे इन मांगों को पूरा करना तो दूर बात करना भी उचित नहीं समझे। 

नवाज बोले- अधिकारियों ने नहीं दिया जवाब 

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि, धर्म नगरी के इतिहास में आज काला दिन था। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने गरीबों का दुकान तोड़ना, गरीब महिलाओं को काम से निकालना, जबकि बरसात का मौसम हैं। ऐसे में किसी के दबाव में गरीबों को आहत करना जैसा कृत्य अधिकारी के द्वारा करना कहां तक उचित है। इन तमाम मांगो को लेकर हमारे जनप्रतिनिधि दोपहर से नगर पालिका परिषद परिसर में बैठे रहे। लेकिन कोई अधिकारी सूध लेने नही पहुंचे और ना ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जवाब दिया। नवाज खान ने अधिकारियों पर प्रशासनिक आतंकवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बोले- बिना नोटिस तोड़ रहे हैं दुकानें 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजयराज चौहान ने कहा कि, मैं अपने आपको छूद्ध महसूस कर रहा हूं। जो 4 महिला कमांडो है और जो 2 अन्य कर्मचारी उसमे से 5 महिलाएं विधवा है। उनको पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। ऐसे असहाय लोगो को अधिकारी ने काम से बैठा दिया। साथ ही बिना नोटिस दिए छोटे दुकानदारो का दूकान तोड़ दिया गया। ऐसे अन्य मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया था। अधिकारी ने पुलिस प्रशासन का सहारा लेना उचित समझा। लेकिन गरीबों को काम में वापस लेना उचित नहीं समझा और हम लोगों को पुलिस बल का सहारा लेकर गिरफ्तार करवाना जैसा घटिया कृत्य किया है। जबकि हम लोग धरना प्रदर्शन करने से पहले प्रशासन को लिखित सूचना दिया था। हमारी मांगों को अगर पूरा नही किया तो आगे उग्र आंदोलन करेंगे।

5379487