Logo
जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष डॉक्टर विनय शंकर सिंह को राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मनेन्द्रगढ़। जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष डॉक्टर विनय शंकर सिंह को राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार ने उनकी नियुक्ति की है। डॉक्टर विनय शंकर जनप्रतिनिधि होने के साथ ही चिकित्सकीय सेवा भी कर रहे है। 

गौरतलब है कि, डॉक्टर विनय शंकर सिंह क्षेत्र के जाने माने दंत रोजग विशेषज्ञ हैं। इसके साथ ही राजनीति में भी डॉक्टर विनय शंकर सिंह सक्रिय है। डॉक्टर विनय शंकर ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, जिस आशा और उम्मीद के साथ मुझे यह दायित्व सौंपा गया है, उस पर मैं खरा उतरने का बेहतर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि, मंच के माध्यम से आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे और समाज की बेहतरी के लिए मैं हमेशा आगे रहूंगा। 

जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई 
जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विनय शंकर सिंह को राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

5379487