अंगेश हिरवानी-नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगर पंचायत चुनाव अब पांच दिन शेष हैं। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत नगरी में चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा गुरुवार को नगर के साहु सदन में मां कर्मा की पुजा -अर्चना की। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद प्रत्याशी विनीता कोठारी और वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद प्रत्याशी विकास बोहरा ने घर-घर जाकर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत नगरी में चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर हैं। भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा और पार्षद प्रत्याशी विकास बोहरा ने घर-घर जाकर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा. @DhamtariDist #Chhattisgarh #CGNews @BJP4CGState pic.twitter.com/lheq5d0dE0
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 6, 2025
जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशियों ने नगर की जनता को अपनी विकास कार्यों की उपलब्धि,योजनाओं विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मतदाताओं ने इस जनसंपर्क रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रत्याशियों ने भरोसा दिया। भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा, प्रत्याशी पार्षद विकास बोहरा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिलकर अपने लिए समर्थन मांगा। जनता के प्रति समर्पित सक्रिय भूमिका में रहते हैं उनके विजयी होने पर वार्ड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। जनसंपर्क अभियान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल मजबूत होता दिख रहा है।
इसे भी पढ़ें...चुनाव-प्रचार अभियान: भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने घर-घर मतदाताओं से मांगा समर्थन
ये लोग हुए शामिल
जनसंपर्क रैली में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी नागेन्द्र शुक्ला, दिनेश्वरी नेताम, चौलेश्वरी साहु, भाजपा नेता रूपेंद्र साहु, नरसिंह मरकाम युवा भाजपा नेता, गोपी कश्यप, धर्मेंद्र निषाद, अनिल यादव, संजय सारथी, डां,खेमेन्दर साहु, भाजपा युवा नेता जितेन्द्र गोलू मंडावी, अमरोतीन यादव, जहुरा यादव, निधी यादव, सकुन्तला यादव, भानुमती यादव, मिना बाई यादव, मंगतीन यादव, सावेतरी निषाद, यश संचेती, जानू तिवारी, विकास सोनी, मनीष शर्मा, भान बाई साहू, स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता में शामिल रहे।