Logo
बेमेतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मध्यप्रदेश देवास जिले से अंग्रेजी शराब लेकर बेमेतरा जा रहे दो तस्कर को गिरफ्तार किया। 

सूरज सिन्हा - बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर जोर- शोर से तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी ओर बेमेतरा जिले के पुलिस ने बड़ी मात्रा में 445 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसकी कीमत 30 लाख 37 हजार रूपए बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, दो युवक मध्यप्रदेश देवास जिले से अंग्रेजी शराब लेकर बेमेतरा जा रहे है। इसके बाद बेरला पुलिस और साइबर टीम ने जगह-जगह घेराबंदी कर वाहनों की चेंकिग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आयचर वाहन की चेंकिग की जिसमें 445 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर ट्रक चालक बेमेतरा निवासी अनिल वर्मा और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 30 लाख 37 हजार रूपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर बड़ा खुलासा कर सकता है। 

गांजा की अनूठी तस्करी : बाइक से फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का दिखावा कर ले जा रहा था सवा क्विंटल गांजा

वहीं 3 फरवरी को जशपुर जिले के कुनकुरी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 क्विंटल 26 किलोग्राम गांजा और 2 बाइक जब्त किया गया, जिसकी कीमत 45 लाख रूपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपी कपड़ा फेरी करने के आड़ में तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुनकुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, दो युवक कपड़ा फेरीवाला बनाकर लोगों को गांजा बेच रहे है। इसके बाद पुलिस ने नेशनल हाइवे 43 और नारायणपुर थाना क्षेत्र के रानिकोंबो में चेंकिग पाइंट बनाकर वाहनों की चेंकिग की जा रही थी, तभी दो युवक अलग-अलग बाइक में बंडल नुमा कंबल बांध जा रहे थे, जो देखने में फेरी वाला जैसे लग रहा था। पुलिस को संदेह होने पर जब बाइक सवार युवक से पूछताछ की गइर्, तो उसने अपना नाम मध्यप्रदेश निवासी जितेंद्र सिंह बताया और चतरा झारखंड जाने की बात कही। जब बाइक में बंधे सामान के बारे में पूछा गया, तो वह घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जब मोटर साइकल में बंधे सामान की तलाशी ली गई। उनके पास रखे टीन के डब्बे में भूरे रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा 24 नग गांजा पैकेट मिला, जिसका वजन 53 किलो थ। बाजार में इसकी कीमत लगभग 19 लाख रूपए बताई जा रही है। 

5379487