Logo
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष का चुनाव 4 फरवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया था। जिसमें तहसीलदार नीलमणि दुबे नए प्रांताध्यक्ष बने हैं। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो चूका है। जिसमें सुहेला के तहसीलदार नीलमणि दुबे अपने प्रतिद्वंद्वी को 307 वोटो से हराकर नए प्रांताध्यक्ष बने हैं। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष का चुनाव 4 फरवरी रविवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया था।  

चुनाव में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को मिलाकर लगभग 550 सदस्य थे। जिनके मतदान का समय सुबह 11 से 2 बजे तक था। निर्वाचन का कार्य प्रत्येक जिले के जिलाध्यक्षों ने चुनाव को संपन्न कराया। प्रांताध्यक्ष के चुनाव में नीलमणि दुबे को 304 मत मिले। वहीं उसके प्रतिद्वंद्वी गुरुदत्त पंचभावे को महज 143 वोट ही मिल सके। चुनाव में कुल 450 मत पड़े, जिसमें नीलमणि दुबे 307 वोटो से विजयी हुए। नीलमणि दुबे को सबसे ज्यादा वोट रायपुर 69 में से 57 वोट मिले वहीं सबसे कम वोट सुकमा 6 मे से एक वोट मिला। 

तहसीलदारों को मूलभूत सुविधा दिलाने का किया था वादा

उल्लेखनीय है कि, प्रांताध्यक्ष के चुनाव में नीलमणि दुबे ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाया हुआ था। अपने तहसीलदार साथियों के ग्रुप में वीडियो वायरल कर अपने भावनाओं और विचारों से उन्हें अवगत करा रहे थे। वायरल वीडियो में तहसीलदारों को मूलभूत सुविधा दिलाने, त्रुटि सुधार की धारा 114 और 115 की शक्ति पुनः तहसीलदारों को दिलाने, दुर्भावनावश की गई कार्यवाहियों पर सुरक्षा प्रदान करना जैसे विचार वो प्रकट कर रहे थे। जिसे उनके तहसीलदार साथियों ने हाथों हाथ ले लिया और उन्हें एक तरफा वोट देकर प्रांताध्यक्ष के पद पर बिठा दिया। 

307 वोटों से हुए विजयी 

चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन समिति के अध्यक्ष पवन कोसमा ने मतगणना कर उनके विजय की घोषणा की। जहां नीलमणि दुबे 307 वोटो से विजयी हुए। प्रांत अध्यक्ष बनने पर तहसीलदार अजय चंद्रवंशी  बाबूलाल कुर्रे, विभोर यादव, वसुमित्र दीवान प्रेरणा सिंह, ममता ठाकुर, माया अंचल, मनोज गुप्ता ,प्रकाश पटेल, प्रकाश साहू, प्रियंका बंजारा  नायब तहसीलदार सुहेला डीके सामल, तहसीलदार उज्जवल पांडे जयेंद्र सिंह, भूषण सिंह मांडवी, निवेश कुरैशी ,वसीम सिद्दीकी ,अंकुर रात्रे, अश्वनी कंवर, प्रांजल प्रजापति, विपिन ,गेंदालाल ,वीरेंद्र नेताम, शेखर मंडई सहित समस्त तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने उन्हें जीत पर बधाई दी। 

जीत के बाद जताया आभार 

जीत के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे ने कहा कि मुझे एक तरफा वोट देकर विजयी बनाने पर बहुत आभारी हूं। किए गए वादों पर अमल करूंगा। हर कठिनाइयों पर अपने तहसीलदार साथियों का साथ दूंगा। समय-समय पर शासन और प्रशासन को किसानों की समस्या, मूलभूत सुविधाओ एवं कार्य प्रणालियों से अवगत कराऊंगा।

5379487