Logo
बीजापुर जिले के इल्मीड़ी के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी। कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसहगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में ग्रेहाउंड्स के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी टीम को घेरा है। जानकारी मिली है कि, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर नक्सली और ग्रेहाउंड के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली के शव के साथ हथियार बरामद किया गया है। बीजापुर जिले के इल्मीड़ी के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

यह खबर अपडेट हो रही है। 
 

5379487