Logo
महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी की गई है। युवक ने खेती बाड़ी के नाम पर महिलाओं को लोन के रुपए देने का झांसा दिया था।

संतोष कश्यप/अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में निजी बैंक से समूह लोन के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी की गई है। तीन दर्जन से अधिक महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि, ये सभी एक ही गांव की महिलाएं हैं। 

दरअसल, एक युवक ने खेती बाड़ी के नाम पर महिलाओं को लोन के रुपए देने का झांसा दिया था। प्रतापुर गांव के ही युवक आनंद गुप्ता ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात के बाद निजी बैंक के लोग रकम वापसी के लिए महिलाओं परेशान कर रहे हैं। वहीं परेशान महिलाएं एसपी कार्यालय में शिकायत कर पुलिस से गुहार लगाती हुईं नजर आ रही हैं। यह पूरा मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापुर का है। 

5379487