Logo
पीएम किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। यहां पर बाहर के 854 लोगों के खाते में पैसा पहुंचा है।

रायपुर- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पीएम किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। यहां पर बाहर के 854 लोगों के खाते में पैसा पहुंचा है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले सैकड़ों लोगों के खाते में यह राशि पहुंच रही हैं। सवाल यह उठता है कि, छत्तीसगढ़ से पश्चिम बंगाल तक यह राशि पहुंची तो पहुंची कैसे? 

प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, कल ही बेमेतरा गया और वहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है। बेमेतरा जिले की समीक्षा बैठक की गई है। बड़ी संख्या में बाहर के लोगों ने बेमेतरा के नाम पर प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि का फायदा लिया है। हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही जांच के लिए कलेक्टर को टीम बनाने के निर्देश दे दिए हैं। 

गलत लोगों के पास नहीं जाएगा पैसा 

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, अब से गलत लोगों तक राशि का भुगतान नहीं होगा। जिसकी जमीन होगी उसके नाम पर पैसा आएगा। साथ ही कहा कि, भुइयां एप के साथ पीएम किसान सम्मान निधि की योजना को लिंक किया गया है। इससे पहले राशि गलत लोगों तक पहुंची, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। 

कांग्रेस की दूसरी सूची पर कसा तंज 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस के हालात ऐसे हैं कि, उनका कोई टिकट लेने वाला नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कोई लड़ना नहीं चाहता है। जनता की विश्वसनीयता कांग्रेस खो चुकी है। कांग्रेस के 6 प्रत्याशी नकारे गए लोग हैं। जनता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें नकारेगी। 

पीएम के चहरे पर चुनाव लड़ने पर क्या बोले साव 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम मोदी के चहरे पर चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक नेता है। उनकी वजह से पिछले 10 सालों में आम आदमी के जीवन में परिवर्तन आया है। उन्होंने देश का विकास किया और दुनिया में भारत का मान सम्मान भी बढ़ाया है। उनकी वजह से ही समृद्ध और खुशहाल भारत बना है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। आज प्रधानमंत्री आम लोगों के नेता हैं। लेकिन कांग्रेस के पास ना नियत है ना नेतृत्व है। 
 

5379487