Logo
श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल बना हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी छट्टी घोषित की है।

रायपुर- अयोध्या में होने वाली श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल बना हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी छट्टी घोषित की है। जिस दिन अयोध्या में कार्यक्रम होगा, उस दिन भगवान राम के ननिहाल में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। 

बता दें, रामभक्त श्री रामलला के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं। 500 साल का सपना अब पूरा होने जा रहा है। ऐसे में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी छट्टी...

केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया था। जिसके बाद आज ही प्रदेश सरकार ने भी ऐसा ही ऐलान कर दिया है। इसके पहले प्रदेश भर में कर्मचारी 22 तारीख का अवकाश की मांग सीएम को पत्र लिखकर कर चुके थे।

छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता…

छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। क्योंकि छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान राम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। वहीं वनवास काल के 14 सालों में से 10 साल उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में बिताया है। इस संदर्भ में सीएम साय ने कहा कि, अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक राज्य में अवकाश रहेगा ताकि छत्तीसगढ़ के लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मना सकें। साथ ही कहा कि, प्रदेश के मंदिरों में साज-सज्जा की गई है और अलग-अलग तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।
 

5379487