Logo
बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में लंबे समय से लोंगों के घरों से सांपों को रेस्क्यू कर मनीष पाटिल सुरक्षित जगह पर छोड़ते आ रहे हैं।

सूरज सिन्हा/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में लंबे समय से मनीष पाटिल लोंगों के घरों से सांपों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ते आ रहे है। नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे ने स्नेक कैचर मनीष पाटिल को उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया है। सम्मान पत्र के साथ मनीष को तहसीलदार ने 2100 रुपए की नगद राशि भी दी है। 

बता दें कि, स्नैक केचर मनीष पाटिल बेमेतरा जिले के नवागढ़ शहर और आस - पास के गांवों में लंबे समय से सांपों को रेस्क्यू करते आ रहे है। वे लोंगो के घरों में निकल आए सांपों को पकड़कर दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ आते हैं। 

Snake catcher Manish Patil
सांप का रेस्क्यू करते हुए मनीष पाटिल 

बरसात के दिनों में ज्यादा निकलते हैं सांप 

मानसून में सांप भी काफी दिखने लगते हैं। बाहर मंडराते हुए लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं। से में भोजन और सूखी जमीन की तलाश में सांप अक्सर लोगों के घर में आ जाते हैं। मानसून के मौसम में ही सर्पदंश के मामले भी बढ़ते हैं।

5379487