Logo
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की कंपनी आईबी ग्रुप के फिश फीड प्लांट का लोकार्पण आज केंद्रीय मंत्री रूपाला के हाथों संपन्न हुआ।

राजनांदगांव। आईबी ग्रुप ने 16 फरवरी को सुखरी राजनांदगांव में एबीस फिश फीड प्लांट का भव्य लोकार्पण किया। यह भारत का पहला पूर्णतः स्वचालित फिश फीड प्लांट है, जो जलवायु-अनुकूल फ्लोटिंग फिश फीड का उत्पादन करता है। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला और राज्य व जिला स्तर के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला
केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला 

 उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री रूपाला ने कहा कि, मोदी सरकार के शासन में मत्स्य पालन मंत्रालय की स्थापना होना और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, हर वर्ग स्तर के लोगों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। इस कदम से भारत के 3 करोड़ फार्मर्स को लाभ हुआ है। इन्हीं प्रयासों के कारण ही भारतीय जलीय कृषि उद्योग आज वैश्विक स्तर में दूसरे स्थान में है। आईबी ग्रुप लाइव स्टॉक फीड उत्पादन में अपने 40 वर्षों के अनुभव का लाभ उठाते देश के हर घर तक प्रोटीन पहुंचा रहा है। आईबी ने छत्तीसगढ़ जैसे गैर तटीय क्षेत्र में फिश फीड प्लांट स्थापित कर भारतीय अर्थव्यवस्था में फिश उद्योग के महत्व को समझकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

आईबी ने बनाई विश्व पटल पर पहचान : सांसद

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, वे आईबी और उनकी पूरी टीम को नए प्लांट की शुभकामनाएं देता हूं। संस्कारधानी राजनांदगांव को विश्व पटल में किसी ने पहचान दिलाई है तो वह आईबी ग्रुप ने दिलाई है। इस शहर में अगर औद्योगिक विकास संभव हुआ है तो वह आईबी के एमडी बहादुर अली के विजन के कारण ही संभव हो पाया है।

किसानो की आय बढ़ाने पहल: बहादुर अली

Union Minister Parshottam Rupala inaugurated the fish feed plant of Abies
केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला मंच से संबोधित करते हुए 

प्लांट लोकार्पण में आईबी ग्रुप के प्रबंध निदेशक बहादुर अली भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आईबी ग्रुप भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने, किसानों की आय बढ़ाने, तकनीक और आवश्यक जानकारी के साथ कृषि और लाइव स्टॉक उद्योग को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 25 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक उत्पादन क्षमता वाले 10 फीड प्लांट, 20 ब्रीडर फार्म, 27 हैचरी और 30000 से अधिक कमर्शियल ब्रॉयलर फार्म की स्थापना जैसी रणनीतिक पहल के माध्यम आईबी देश में प्रोटीन की कमी से निपटने और गांव के विकास को बढ़ावा देने प्रतिबद्ध है। हमारे पोल्ट्री इंटीग्रेशन प्रोग्राम से अब तक 50,000 से अधिक किसानों जुड़ चुके है। आईबी ग्रुप के जीरो वेस्ट फिश फीड, भारत में फिश फीड उद्योग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

हाई प्रोटीन फिश फीड का उत्पादन: जोया आफरीन

इस मौके पर आईबी ग्रुप की डायरेक्टर जोया आफरीन आलम ने कहा कि मैं आज भारत के पहले पूर्णतः स्वचालित फिश फीड प्लांट के उद्घाटन की घोषणा करते बहुत उत्साहित हूं। आईबी ग्रुप ने ऑइल कोटेड माइक्रोपैलेट फिश फीड के उत्पादन के साथ भारत में फिश इंडस्ट्री को मॉर्डन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह किसानों की आय बढ़ाने में अवश्य सहायक सिद्ध होगा। आईबी ग्रुप की फिश फीड रेंज वर्तमान में देश के कुल फिश फीड उत्पादन का 20 प्रतिशत है। आईबी उचित लागत पर हाई-प्रोटीन फिश फीड किसानों को उपलब्ध कराना जारी रखेगा और एक स्वस्थ, समृद्ध ग्रामीण भारत के निर्माण के लिए कार्य करता रहेगा।

इनकी भी रही मौजूदगी

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री रामजी भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, सुरेश एच. लाल, सुरेश डुलानी, जिला पंचायत सदस्य इंदुमती साहू, सुखरी सरपंच सुरेन्द्र गोस्वामी, उपसरपंच किरण विशेष रूप से उपस्थित थे।

5379487