Logo
बेमेतरा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमो का आयोजन हुआ।

बेमेतरा। बेमेतरा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में अंतरिक्ष पर आधारित मॉडल, चित्र प्रतियोगिता, और प्रश्न मंच जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें सौर परिवार पर आधारित एक नाटक का मंचन किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। 

भारत सरकार ने लिया था राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का निर्णय

विद्यालय की अधीक्षिका भारती घृतलहरे ने कहा कि यह दिन हमें भारत के चंद्रयान 3 मिशन की सफलता की याद दिलाता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कारण भारत सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

5379487