Logo
धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह में दो युवकों ने घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक फरार है। 

यशवंत गंजीर- कुरुद। धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह में एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां घर में घुसकर दो युवकों ने एक महिला के ऊपर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जब मृतिका कुंती बाई पटेल अपने घर में अकेली थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक घर पहुंचे और मृतिका के पति का नाम लेकर उसके बारे में पूछताछ करने लगे। जैसे ही महिला ने प्रतिक्रिया दी, दोनों युवक जबरन घर में घुस गए और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमलावरों ने महिला की छाती, पसली और हाथों पर गहरे घाव किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पोटियाडीह की रहने वाली कुंती बाई पटेल (35 वर्ष) पति जागेश्वर पटेल अपने घर मे अकेली थी। तभी दो अज्ञात युवक स्कूटी क्रमांक CG 05 AR 4685 में दो युवक आए और घर के अंदर घुसकर महिला के ऊपर धारदार बटनदार चाकू से हमला कर दिया। जिसके महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एक आरोपी पकड़ाया, एक हुआ फरार 

परिजनों ने बताया कि, लगभग एक महीना पहले गांव में एक लड़की साइकिल से घर जा रही थी। तभी उसका सड़क हादसा हो गया। जिस पर मौके पर जागेश्वर पटेल सहित कुछ लोगों ने युवकों को रोक लिया और इलाज करने की बात कही जिस पर थोड़ा वाद विवाद हुआ था। जिसके बाद दोपहर करीब 1 बजे दो युवकों ने महिला के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। महिला की चीख सुनते ही आसपास के लोग घर पहुंचे जिस पर एक युवक को भागते हुए पकड़ा और मोपेड वाहन को भी पकड़ लिया। इस दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया।

mp Ad jindal steel jindal logo
5379487