Logo
रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जीत दिलाने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव धरसींवा में विशाल सभा को संबोधित कर कमल खिलाने की अपील की।

प्रेमलाल पाल-धरसींवा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जीत दिलाने के लिए सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव धरसींवा के ग्राम कपसदा पहुँचे और विशाल सभा में कमल खिलाने की अपील की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब है। कांग्रेस में सिर-फुटौव्वल मची है। कांग्रेस जनता की विश्वसनीयता खो चुकी है। पहले तो कोई चुनाव ही नहीं लड़ना चाहता था। अब पार्टी के लोग ही अपने प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। जब कांग्रेस के अपनों को ही उन पर भरोसा नहीं रहा तो जनता को विश्वास कैसे होगा। कांग्रेस के नेता जिस तरह अपने ही नेताओं का विरोध करते दिख रहे हैं उससे स्पष्ट है कि, कांग्रेस लोकसभा चुनाव में शून्य में आउट होने वाली है। भाजपा सभी 11 सीट जीतने वाली है। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के मार्गदर्शन में 6 सरपंचो ने और दो सौ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
  
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव की एक बड़ी सभा ग्राम पंचायत कपसदा में सम्पन्न हुई जिसमें धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्र के 6 सरपंचो सहित 200 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। यह निश्चित रूप से कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

कांग्रेस ने दोनों हाथों से प्रदेश को लूटा - अरूण साव 

इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस में सिर-फुटौव्वल मची है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब से अब तक इतिहास देखेंगे तो कांग्रेस ने केवल झूठ और भ्रम फैलाया है। झूठा वादा करके और प्रोपेगेंडा करके सत्ता में रहे। अब जनता समझ चुकी है। अब इनके पास न नेता रहे और न ही नीयत है। इनके पास बताने के लिए कोई काम नहीं है। जब इनकी सरकार बनती है तो जनता से किए वादों को भूल जाते हैं। भूपेश सरकार ने 36 में से एक भी वादा पूरा नहीं किया और  प्रदेश की जनता को परेशान करके रखा। प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने का काम किया, प्रदेश में अराजकता फैलाई, विकास को अवरुद्ध किया और प्रशासनिक व्यवस्था तहस-नहस किया। कांग्रेस के किसी दावे-वादे से जनता का विश्वास नहीं रहा।

कांग्रेस विदेशी बायलर वाली पार्टी - अनुज शर्मा

सभा को सम्बोधित करते हुए धरसींवा विधायक और भाजपा के स्टार प्रचारक अनुज शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस वह पार्टी है जिसका नाम ही विदेशी है। वह एक परिवार के लिए काम करने वाली पार्टी है। यहां सारे लोग बॉयलर हैं। कांग्रेस में मैं प्रधानमंत्री नहीं तो मेरा बेटा प्रधानमंत्री, मेरी बहू प्रधानमंत्री नहीं तो उसका बेटा प्रधानमंत्री और नहीं तो दामाद प्रधानमंत्री केवल एक परिवार अपने नीचे स्वार्थ के लिए इस पार्टी का संचालन कर रहा है। इस दौरान अनुज शर्मा ने कहा कि, जब तक यहां पर कांग्रेस की सरकार थी, उन्होंने जनता को धान के मामले में उलझा कर रखा था। दूसरी तरफ कोयला घोटाला, गोबर घोटाला, शराब घोटाला, महादेव सट्टा एप घोटाले किए। अब इन सभी मामलों के जिम्मेदार चक्की पीस रहे हैं। फिर चाहे वे अधिकारी हों या नेता। 

इन सरपंचों के साथ 200 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के समक्ष जनपद पंचायत धरसींवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकेरा सरपंच सोहनलाल साहू, कुथरैल सरपंच रेमनपाल, पठारी डीह सरपंच हरी शंकर सोनवानी, कन्हेरा आश्मिन भाई जांगड़े, बेंदरी सेवती निषाद, रैता सरपंच विद्या भूषण वर्मा सहित लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। उप मुख्यमंत्री ने भगवा गमछा पहना कर सम्मान किया।

ये रहे मौजूद

पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर के के वर्मा, मण्डल अध्यक्ष खरोरा नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता चन्द्राकर, चंद्रशेखर शुक्ला, जनपद सदस्य भूपेंद्र कसार, युवा मोर्चा अध्यक्ष टीनू कांत वर्मा, सरपंच फूलचन्द्र साहू,गोपाल अग्रवाल,विजय अग्रवाल,पुरुषोत्तम यादव,मीडिया प्रभारी हेमन्त वर्मा,कौशल साहू, नेहा साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष रूखमणी शिवारे,डॉक्टर राम खिलावन वर्मा,नठु यादव,चंद्रकांत सोन मिरी, मोहन प्रजापति ,विवेक वर्मा प्रवीण धीवर, योगेश साहू ,नवीन वर्मा,निहाल सिंह, वर्मा, पंकज साहू, निखिल जैन, लिकेश देवांगन, गजेंद्र साहू, दिनेश साहू, कृष्णा साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

5379487