Logo
पति-पत्नी के बीच छोटा-मोटा विवाद हुआ करता था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जो महिला ने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया

रायपुर- कुछ समय पहले रजनी बघेल और राजेश साहू को एक दूसरे से मोहब्बत हुई और दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। जैसे हर कपल के बीच नोक-झोंक चलती रहती है। उसी तरह इन दोनों के बीच छोटा-मोटा विवाद हुआ करता था। लेकिन यह विवाद खुदकुशी तक पहुंच जाएगा, इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था। 

दरअसल, भनपुरी इलाके के गोर्वधन चौक में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने खुदकुशी करने से पहले सुसाइन नोट लिखा है, जिसमें साफ तौर पर बया किया गया है कि, पति और मां ने उसे प्यार नहीं दिया, इस बात से वो तंग आकर खुद को खत्म करना चाहती है। यह पूरा मामला खमतराई क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

जब पति गुस्से में घर से बाहर चला गया 

आपको बता दें, दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद होता रहता था। ऐसे में पति कई बार घर से बाहर चला जाता था। फिर उस रात जो हुआ, वो घर से बाकी लोगों ने भी देखा। मामूली सी बात को लेकर रात के 3 बजे पति-पत्नी झगड़ा कर रहे थे। जिसके बाद पति राजेश घर से बाहर चला गया, लेकिन जब वापस आया तो उसे उसकी पत्नी रजनी फंदे पर लटकी हुई मिली थी। 

महिला अपनी जिंदगी से खुश नहीं थी 

जानकारी के मुताबिक, परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया है। इसी बीच पुलिस को छानबीन में सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा हुआ था कि, वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं है। वो अपनी मां और पति के व्यवहार से परेशान थी। इसलिए वो जिंदा नहीं रहना चाहती, हालांकि पुलिस इस केस की तहकीकात में जुटी हुई है। 

5379487