Logo
'प्रयास' छात्रावास ऐसा प्रयास है, जिससे कमजोर वर्ग के बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। लेकिन, जब मंत्री महोदय निरीक्षण में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि, इन बच्चों का भविष्य तो चूहे कुतर रहे हैं।

रायपुर। प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम आज अचानक प्रयास छात्रावास पहुंचे। उन्होंने गुढ़ियारी स्थित प्रयास कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि, यह छात्रावास FCI के गोदाम के पास स्थित है। निरीक्षण के दौरान बच्चों और शिक्षकों ने FCI गोदाम पास होने की वजह से चूहों की समस्या बताई। इस पर श्री नेताम ने चुटकी लेते हुए कहा कि, मैं FCI के अफसरों से बात करूंगा। उनसे कहूंगा कि अपने चूहे अपने पास ही रखें। उन्होंने यहां कहा कि, जो बेहतर रिजल्ट नहीं दे पा रहे हैं, उन पर कार्यवाही की जाएगी। 

छात्रावासों की रैंकिंग के लिए सिस्टम बनाएंगे

बता दें, मंत्री नेताम ने कहा कि, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए छात्रावास बेहतर संस्था है। यहां जो भी समस्या है, उसे ठीक करवा देंगे। प्रदेश के सभी छात्रावासों की रैंकिंग के लिए सिस्टम तैयार किया जाएगा। बेहतर रैंकिंग वाले छात्रावासों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

सीएम ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के पुसौर दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही श्री साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। खरीदी केंद्र में श्री साय ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा भी की। उन्होंने किसानों से पूछा- धान बेचने में कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है। किसानों ने इस दौरान व्यवस्था में कोइ कमी नहीं बताई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि, धान के अंतर की राशि भी आप लोगों को जल्दी ही मिल जाएगी। 

खरीदी की तारीख बढ़ाने पर किसानों ने जताया आभार

वहीं खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को मुख्यमंत्री श्री साय का संवेदनशील निर्णय बताते हुए धन्यवाद दिया। किसानों ने दो साल के बकाया धान बोनस के भुगतान के लिए भी सीएम श्री साय का आभार जताया। इस दौरान किसानों को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि, आप लोगों के हित में छुट्टी के दिनों में भी खरीदी जारी रखने का आदेश मैने दिया है।

अपने सामने कराया तौल और मापा माइश्चर

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी भी मपवाई। इसके बाद वे पुसौर मैदान में आयोजित महायज्ञ में भी शामिल हुए। सीएम श्री साय के साथ इा दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी भी थे।

5379487