Logo
युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसकर उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब वह 7 महीने की गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम कैलाश नेताम है। वह कोंड़ागांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, गांव के ही रहने वाली नाबालिग लड़की से पहले तो दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जब लड़की के घर में कोई नहीं रहते थे तो वह उसके घर आता-जाता रहता था। शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

परिजनों को बताई पूरी घटना

हालांकि पहले परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन, जब वह 7 महीने की गर्भवती हुई तो जानकारी मिली। जिसके बाद घर वालों ने उससे पूछा तो उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

5379487