एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला- मानपुर, अंबागढ़- चौकी जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सबकी निगाहें टिकी रही। जहां सर्वसम्मति के के साथ भाजपा नेत्री नम्रता सिंह प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष और भोजेश शाह उपाध्यक्ष के लिए चुना गया है। त्रिस्तरीय चुनाव में जिले के ग्राम पंचायतों की सबसे बड़े सदन मे भूमिका निभाने कांग्रेस पार्टी कि ओर से मजबूत विपक्ष भी नही बचा एक तरह से पूरा का पूरा जिला पंचायत अब भगवा मय हो गया है।

उल्लेखनीय है कि, मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी जिले के 10 सीटों वाले जिला पंचायत सदस्यों के सदन के लिए प्रशासनिक तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  तथा उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया। सदस्यों ने बिना किसी चुनाव के सर्वसम्मति से भाजपा जिला अध्यक्ष नम्रता सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के युवा नेता भोजेश शाह मंडावी को उपाध्यक्ष चुना गया। नम्रता सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी में हर्ष का माहौल है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों में उम्मीद जगी है कि जिला पंचायत में अध्यक्ष के कुर्सी में बैठने वाली समाजसेवी नम्रता सिंह के बागडोर संभालने से  गांव और अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।

पंचायत स्तर पर होगा काम 

चुनाव संपन्न होने के बाद हरिभूमि से विशेष बातचीत में नवनिर्वाचित समाजसेवी व जिला पंचायत अध्यक्ष  नम्रता सिंह ने  कहा कि वह जिले के विकास और पंचायत स्तर पर जनता के हितों के लिए कार्यों को प्राथमिकता देंगी। 

जिला पंचायत सदस्यों ने दिया एकता का परिचय 

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के पहले भाजपा खेमे में ही गुटबाजी  और हम बनेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष का दौड़ चरम पर था वहीं आज निर्विरोध निर्वाचन ने जिले में राजनीतिक एकता और सकारात्मक माहौल का संदेश दिया है। अब उम्मीद जागी है कि प्रदेश के भाजपा  सरकार के राज में ,इस कांग्रेस के गढ़ में इस पिछड़े जिले में जिला पंचायत के थ्रू तेजी से विकास कार्य स्वीकृत होंगे।

दोनों पदों पर बनी रहेंगी नम्रता 

चुनाव के ठीक 2 महीने पहले भाजपा नेत्री नम्रता सिंह को जिला भाजपा अध्यक्ष के पद देकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौपा नम्रता सिंह के नेतृत्व में लड़े गए त्रिस्तरी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नेता जिले के तीन विकास खंडों में पंचायत के अलग-अलग पदों पर एक तरफा जीत हासिल किए हैं। इसी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया है कि नम्रता सिंह मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जिला भाजपा अध्यक्ष दोनो पदो का निर्वहन करते रहेंगी।

मजबूत विपक्ष का रोल भी अदा नहीं कर पाएगी कांग्रेस 

जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के आज के निर्वाचन के बाद जिला पंचायत के 10 सीटों मे आठ पर भाजपा के जिला पंचायत सदस्य काबिज है। वही सिर्फ दो सीट आमाटोला और मानपुर क्रमांक पर कांग्रेस के दो महिला प्रत्याशी जीत के आएं है। जिसके चलते कांग्रेसी सदस्य विपक्ष का भी रोल अदा नहीं कर पाएंगे।