Logo
नगर निगम धमतरी और जिला पंचायत की 11 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। ऐतिहासिक सफलता के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने सभी मतदाताओं आभार व्यक्त किया है।

गोपी कश्यप-नगरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम धमतरी में जीत हासिल की। इसके साथ ही जिला पंचायत की 11 सीटों पर भी जीत का परचम लहराया है। इसी बीच भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने सभी मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि,  यह जीत भारतीय जनता पार्टी की मजबूत संगठनात्मक संरचनाका है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा ने कहा कि, हमारी सरकार की नीतियों  और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा समर्पण से किया है। जिसका परिणाम आज इस विजय के रूप में हमारे सामने है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन से बनी जीत की रणनीति 

इस प्रचंड जीत का श्रेय पूर्व मंत्री एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर को देते हुए प्रकाश बैस ने कहा कि, उनके कुशल मार्गदर्शन और चुनावी अनुभव ने भाजपा की रणनीतियों को मजबूती प्रदान की। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री एवं नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा,  रंजना साहू, पिंकी शिवराज शाह और श्रवण मरकाम ने भी चुनावी अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ने कहा कि,जिला पंचायत धमतरी के चुनाव प्रभारी विकल गुप्ता, सह प्रभारी डेनिस चंद्राकर नेे विभिन्न जिला पंचायत क्षेत्रों, जनपद क्षेत्रों के प्रभारी, सह प्रभारियों ने कुशल रणनीति बनाकर चुनाव को भाजपा के पक्ष में करने में विशेष योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें... पंचायत चुनाव के नतीजे : बीजेपी प्रत्याशी अरुण सार्वा ने 17 हजार वोटों की जीत दर्ज, कार्यकर्ताओं का जताया आभार 

 भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण से मिला जीत 

उन्होंने ने कहा कि, हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को बताया और भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ाया। हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत ने यह सुनिश्चित किया। भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला। यह जीत भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत का फल है। धमतरी जिले के सभी मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, मीडिया के साथियों और उन सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। जिन्होंने भाजपा को समर्थन देकर इस ऐतिहासिक विजय को संभव बनाया।

 जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी भाजपा 

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने आश्वासन दिया कि, भाजपा जनसेवा और विकास की अपनी नीति पर अडिग रहेगी। धमतरी जिले को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने ने कहा कि, हम जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। भाजपा सरकार हर वर्ग के हित में कार्य करेंगी। उन्होंने अंत में कहा, यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता का आशीर्वाद ह।  भाजपा की नीतियों में उनकी आस्था का प्रतीक है। हम सब मिलकर धमतरी को विकास और सुशासन का एक नया आदर्श बनाएँगे।

 11 सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा 

धमतरी जिला पंचायत की 11 सीटें, जनपद पंचायत धमतरी, जनपद पंचायत कुरुद, जनपद पंचायत मगरलोड, जनपद पंचायत नगरी, नगर पंचायत कुरूद, नगर पंचायत नगरी, नगर पंचायत भखारा और नगर पंचायत आमदी में भारी बहुमत से जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाई है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने सभी मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

5379487