Logo
छत्तीसगढ में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना वारदात को अंजाम दिया है। देर रात जवानों की पार्टी पर पाइप बम से हमला कर दिया।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ. के बीजापुर जिले में नक्सल हमले में 2 जवान शहीद हो गए। वहीं 4 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सल आपरेशन से लौट रहे जवानों को नक्सलियों ने IED से निशाना बनाया। घटना बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, CRPF, कोबरा, CAF, DRG, और STF के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान बुधवार की देर रात नक्सलियों ने ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को टारगेट कर पाइप बम में ब्लास्ट किया। इस हमले में STF के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह शहीद हो गए। वहीं पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हो गए। घायल जवानों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है।  

मंडिमरका के जंगलों में किया हमला

बता दें, CRPF, कोबरा, CAF, DRG, और STF के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। बीती रात तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। घटना की विस्तृत जानकारी की अभी प्रतीक्षा है। विभाग के अफसरों ने भी अभी मीडिया को इस संबंध में कोई ब्रीफ नहीं किया है। 

5379487