Logo
बीजापुर जिले के लोहागांव मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों के पश्चिम बस्तर कमेटी के सचिव मोहन ने  प्रेस नोट जारी किया है। उसने मारे गए नक्सलियों की डिटेल के साथ तश्वीरें भी  जारी की है।

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के लोहागांव मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों के पश्चिम बस्तर कमेटी के सचिव मोहन ने  प्रेस नोट जारी किया है। नक्सली नेता ने कहा कि, लोहागांव मुठभेड़ में मारे गए सभी साथी पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के सदस्य हैं। 

यहां देखिए प्रेस नोट और मारे गए नक्सलियों के डिटेल्स 

नक्सली नेता ने मारे गए नक्सलियों की डिटेल के साथ तश्वीरें भी  जारी की है। नक्सलियों ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि, उस दिन सुबह  6:30 बजे से 10:30 बजे तक अलग-अलग पांच जगहों पर मुठभेड़ हुई थी।  इसके अलावा नक्सली नेता ने पुलिस जवावनों पर यह आरोप भी लगाया है कि, जवानों ने कुछ नक्सलियों को घायल अवस्था में पकड़ा और उसके बाद उनकी हत्या कर दी। नक्सलीनेता ने मांग की है कि, मारे गए नक्सलियों के शवों को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 108 के जरिए परिजनों को सौंप दें। 

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों को मिल बड़ी सफलता : बीजापुर जिले में 13 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार 

मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान मिले थे हथियार 

उल्लेखनीय है कि, 3 सितंबर को बीजापुर-दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 9 नक्सली मार गिराए। लावा, पुरनगेल के जंगलों मे यह मुठभेड़ हुई थी। दंतेवाड़ा जिले में CRPF जवानों ने संयुक्त रूप से यह अभियान शुरू किया है।  पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की वहां जमावड़े की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से SLR, 303, 315 बोर, 12 बोर के हथियार सर्चिंग के दौरान मिले हैं।

5379487