Logo
न्याय यात्रा पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, वे अपने पार्टी के अंदर ही न्याय खोज रहे हैं। यहां की जनता ने तो न्याय कर दिया है...

रायपुर- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत आज से होने जा रही है। यह यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। यह यात्रा दो महीने चलेगी, इसी बीच छत्तीसगढ़ से भी न्याय यात्रा होते हुए निकलेगी, राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, वे अपने पार्टी के अंदर ही न्याय खोज रहे हैं। यहां की जनता ने तो न्याय कर दिया है। अधर्म की यात्रा पर चलने वाली सरकार को जनता ने सही जगह पहुंचा दिया है। न्याय यात्रा एक ढकोसला है, प्रदेश की जनता 2024 के चुनाव का इंतजार कर रही है। छत्तीसगढ़ की 11 सीट भाजपा की झोली में जायेगी, पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी पूरी है।

श्रीराम के विरोधियों का सबकुछ समाप्त हो जाएगा...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर हो रही बयानबाजी को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा से उससे जुड़े हुए भगवान राम के विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं। प्रभु राम के बारे में आलोचना करने वालों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर मेजॉरिटी नहीं मिल पाई, वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, कांग्रेस ने लोगों को बरगलाने का काम किया है। प्रदेश को बर्बाद करने के लिए लगे हैं। इसलिए जनता ने इनको करारा जबाव दिया है।

जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास जताया...

भाजपा की सरकार बनाकर पीएम मोदी पर जनता ने विश्वास जताया है। लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी, कांग्रेस तो आपस में लड़ रही है, चुनाव क्या लडेंगे, साधु संतो की उपस्थिति में पीएम मोदी भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। वे उसका भी विरोध कर रहे हैं। ये सब कहां जायेंगे, आने वाले दिनों में ये उस लायक ही नहीं रहेंगे कि विरोध करें। कांग्रेस की स्थिति अब और खराब होने वाली हैं।

CH Govt hbm ad
5379487