Logo
विधायक गोमती साय पत्थलगांव में सड़क के लोकार्पण - भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की सौगात देते हुए भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की।

जितेन्द्र सोनी- पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में विधायक गोमती साय सड़क के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई।  इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए करमीटिकरा से डूमरबहार की नवनिर्मित सड़क का लोकर्पण और चंदागढ़ से तमता मार्ग का भूमिपूजन किया। साथ ही क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, विष्णु के सुशासन में क्षेत्र को सर्वांगीण विकास होगा। 

MLA Gomti Sai - Inauguration- Bhoomi Pujan-
सड़क का लोकार्पण करती हुईं विधायक गोमती साय

विधायक गोमती साय ने कहा कि, सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन से क्षेत्र का विकास चहुमुखी होगा। साथ ही क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने आगे कहा- डूमरबहार से फुलेता सड़क केंद्र सरकार की देन है जो कि सेंट्रल रिलीफ फंड से पास हुई जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करती हूं।

पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा - विधायक 

विधायक गोमती साय ने कहा कि, जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के माटीपुत्र विष्णुदेव साय जी आज छत्तीसगढ़ के मुखिया है। जब से छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन की सरकार बनी है क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की बहार आई है। पत्थलगांव विधानसभा में भी लगातार अनेक सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति मिल रही है मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूँ कि विष्णु के सुशासन में हमारे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और हमारे क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

MLA Gomti Sai - Inauguration- Bhoomi Pujan-
विधायक गोमती साय

साय सरकार में हर समस्या का होगा निदान - सालिक 

जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि, आप सभी ने मुझे इस क्षेत्र से भारी बहुमत से जिताकर जिला पंचायत में बैठाया है। आप सभी के आशीर्वाद से आज मैं जिला पंचायत का अध्यक्ष हूँ मैं हमेशा आप सभी के बीच आपके साथ खड़ा हूँ आप जब जब मुझे बुलाएंगे मैं आता रहूंगा और क्षेत्र के विकास के लिए आप सभी के साथ मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे, विष्णु देव साय जी की सरकार में सड़क,पानी,बिजली जैसी हर समस्या का निदान होगा।

 Inauguration- Bhoomi Pujan
लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण

साय सरकार ने पूरा किया वादा 

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार जो कहती है वो करती है। पिछले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मोदी की गारंटी के तहत अनेक वादे किए थे। जैसे ही छत्तीसगढ़ में आप सभी ने भाजपा को बहुमत देकर सरकार में बैठाया तत्काल सभी वादों को पूरा करने का काम की विष्णु सरकार ने किया है। चाहे महतारी वंदन की बात हो या प्रधानमंत्री आवास की या धान का बोनस की बात हो या 31 सौ रुपये क्विंटल में धान खरीदी की बात हो सभी क्षेत्र में भाजपा की सरकार सफल साबित हुई है। 

5379487