Logo
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती मनाई और उनका स्मरण किया। 

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती मनाई। 2 अगस्त शुक्रवार सुबह 10 बजे आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में सबसे पहले समाज के मौजूद पदाधिकारी और सदस्यों ने भवन में स्थित पूर्व अध्यक्ष पं. रविशंकर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद पं. अरुण शुक्ल, पं. प्रकाश अवस्थी, निशा अवस्थी, पं. रामकिशोर दीक्षित, अर्चना त्रिवेदी, पं. रज्जन अग्निहोत्री ने पं. रविशंकर शुक्ल की जीवनी और कार्यों पर प्रकाश डाला।
 
ये रहे मौजूद

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, उपाध्यक्षा निशा अवस्थी, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, सहसचिव पं. गौरव शुक्ल, अर्चना त्रिवेदी, पं. प्रकाश अवस्थी, पं. आर. के. दीक्षित, पं. साजेन्द्र पाण्डेय, पं. देवेन्द्र पाठक (गुड्डू), पं. विजय शुक्ल, पं. इन्द्र कुमार तिवारी, पं. शिरीष त्रिवेदी, पं. विमल शुक्ल, पं. समीर मिश्र, पं. एस.एस. त्रिवेदी, पं. रविन्द्र शुक्ल, पं. शशांक त्रिवेदी,  शाहिबा खान आदि मौजूद रहे।

5379487