Logo
धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान ग्राम भीतररास महावीर पारा में घर-घर जाकर समर्थन मांगा।

अंगेश हिरवानी-नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान ग्राम भीतररास महावीर पारा में घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा। भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा ने सरकार की जनहितैषी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

Public Relations Campaign, BJP candidate Arun Sarva, District Panchayat, Nagri, BJP Government
अरुण सार्वा को हमाल संघ की ओर से जीत का आश्वासन

भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा ने कहा कि, भाजपा सरकार गांव -गांव जाकर विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लेकर काम कर रही है। हम चाहते हैं कि, हर गरीब के घर में समृद्धि आए और किसान आत्मनिर्भर बने और महिलाएं सशक्त हों। भाजपा सरकार बनने पर यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुंएगा। अंत में अरुण सार्वा ने सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी से अपील की कि, वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा को विजयी बनाएं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व को और मजबूत करें।  

इसे भी पढ़ें... भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा ने कहा-आपके समर्थन से मजबूत होगा हमारा संकल्प

ये लोग रहे मौजूद 

इस जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से सतीश साहू, दिलीप शांडिल्य, टिकेश्वर शांडिल्य, उमेश, मदन सेन, फागु राम, सुनील, जमुना यादव, अस्तला, नवेली, मया बाई, गायत्री, गोदावरी, पिंकी, गौतमी, परमेश्वरी, अंजनी, रेखा, सुरेखा, सरिता, योगिता, गीता शांडिल्य, सुधा, बिंदा, सुमित्रा बाई, किसनी शांडिल्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे थे।
 

jindal steel jindal logo
5379487