रायपुर। मंगलवार को राजधानी की पॉश कॉलोनी अनुपम नगर में वेलू परिवार के यहां दिन दहाड़े 66 लाख की डकैती को अंजाम देने वाले 10 आरोपी दुर्ग और रानांदगांव से पकड़ लिए गए हैं। पुलिस ने रकम भी बरामद किया है। बीते 48 घंटे की पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इसका मुख्य आरोपी, वेलू परिवार का पड़ोसी ही है। जो उनका रिश्तेदार भी है। और इस पड़ोसी को जमीन बेचने से मिली रकम वेलू परिवार के घर में होने की जानकारी थी। इनके बीच जमीन विवाद भी चल रहा था। और उसी ने अपने साथियों के साथ योजना बनाकर डकैती की।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खुफिया इनपुट्स के आधार पर रायपुर पुलिस ने बीती देर रात आरोपियों को धरदबोचा। बताया जा रहा है कि, डकैती की रकम का बंटवारा करने के लिए सभी आरोपी गुप्त ठिकाने पर छिपे हुए थे। जहां दबिश देकर सभी को गिरफ्तार किया गया। इस आपरेशन में 60 सदस्यीय विशेष टीम लगाई गई थी। 10 अलग-अलग टीमें रातोंरात दुर्ग और राजनांदगांव रवाना की गईं। घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सुबह 6 बजे रायपुर लाया गया। आरोपियों के पास से नगदी 59 लाख 50 हजार रुपए बरामद कर लिए गए हैं। वहीं सोने की अंगूठी, छह मोबाइल और दो कार भी बरामद किया गया है।
राजधानी रायपुर के अनुपम नगर में 65 लाख की डकैती के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया। 10 आरोपी दुर्ग और नांदगांव से पकड़ लिए गए हैं। @RaipurDistrict @RaipurPoliceCG #Chhattisgarh #robbery pic.twitter.com/sLi43V8gL3
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 13, 2025
पिस्टल टिकाकर बोले- हम लोग लाल सलाम से हैं
बातचीत के दौरान एक बदमाश ने जेब से पिस्टल निकालते हुए कहा कि वो लाल सलाम से हैं, हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी। साथ ही बुजुर्ग भाई बहनों से घर में रखी नकदी उनके हवाले करने कहा। इस दौरान बदमाशों ने तीनों भाई बहनों को डराने के लिए निडिल से बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने की वजह से एक बहन बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाशों ने तीनों के मुंह को टेप से बांध दिया।
दीवान में रखे थैले में रखे नोटों से भरे बैग ले उड़े
बुजुर्ग भाई बहनों ने दीवान के अंदर दो थैलों में नकदी 60 लाख रुपए रखे थे, जिसे बदमाशों ने खुद निकाल लिया। इसके अलावा एक छोटा बैग रखा हुआ था, जिसमें घर खर्च के लिए 15 से 20 हजार रुपए रखे हुए थे। बदमाशों ने उसे भी लूट लिया। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए बुजुर्ग भाई बहनों को घर से नहीं निकलने तथा शोर नहीं मचाने की धमकी दी। शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी।
![raipur anupam nagar 65 lakh robbery case raipur anupam nagar 65 lakh robbery case](https://img.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/raipur_anupam_nagar_65_lakh_robbery_case_1739443020.webp)
महिला ने स्वयं गले से चेन उतारकर दी
डकैती के दौरान महिला बदमाश जो पीली साड़ी पहनी हुई थी, उसकी नजर मनोहारा की एक बहन जिनके गले में सोने की चेन थी, उसे खींचकर निकालने की कोशिश की। इस पर महिला ने अपने गले की हड्डी में प्रॉब्लम होने की बात कहते हुए स्वयं गले से चेन उतारकर महिला बदमाश के सुपुर्द कर दिया।
2 बजकर 45 मिनट पर पहुंचे सफेद रंग की कार में
सीसीटीवी में डकैत घर के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। 2 बजकर 47 मिनट में एक सफेद रंग की रिट्ज कार में 5 लोग पहुंचे, जिनमें 4 पुरुष एक महिला थी। इनमें से 2 पुरुष आर्मी की ड्रेस में थे। वहीं 2 अन्य लोग काले सफेद रंग के ड्रेस में थे। एक-एक करके सभी डकैत मनोहर वेणु के घर के भीतर घुसे, फिर कुछ देर बाद महिला कार उतरकर अंदर गई।
राजधानी रायपुर के अनुपम नगर में चार नकाबपोशो ने 50 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. @RaipurDistrict @RaipurPoliceCG #Chhattisgarh #robbery pic.twitter.com/zFanv6XPgJ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 11, 2025
स्नीफर डॉग पांच सौ मीटर के बाद लौटा
घटना के बाद मौके पर पुलिस के डॉग स्कवॉयड के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची थी। स्नीफर डॉग घर से पांच सौ मीटर दूर एक गार्डन तक गया, उसके बाद डॉग लौट आया। डकैतों ने अपनी कार को बुजुर्ग भाई बहनों के घर के पास ही पार्क की थी।
पुश्तैनी जमीन बेचकर जुटाई थी रकम
मनोहर वेणु ने कुछ दिन पहले ही अपनी पुरखौती जमीन का सौदा किया था, जिससे उन्हें 60 लाख रुपए मिले थे। पैसा को उन्होंने घर में अलमारी में रखा था। इससे यह अंदाज लगाया जा रहा है कि डकैतों में से कोई न कोई इससे वाकिफ था कि मनोहर के घर में कैश रखा हुआ था। पुलिस उस एंगल से भी जांच कर रही है।
रायपुर। निकाय चुनाव के बीच अनुपम नगर में चार नकाबपोशो ने 50 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने पहले परिवार को बनाया और फिर जबरदस्ती पैसे लूटकर रफूचक्कर हो गए। @RaipurPoliceCG @RaipurDistrict #Chhattisgarh #robbery pic.twitter.com/LylBSWinzt
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 11, 2025
चुनाव की वजह से अलर्ट था, 700 जवानों की ड्यूटी लगी थी
डकैत कितने बेखौफ थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भरी दोपहरी में घटना को अंजाम दिया। रायपुर की गली-गली में पुलिस तैनात थी। लोगों की भीड़ थी। हर वार्ड में वोट डाले जा रहे थे। पुलिस अफसर और जवान बड़ी संख्या में तैनात थे। लेकिन डकैतों ने खुलेआम वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि डकैतों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।